Bank Holiday: आज 29 अप्रैल को इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक, निकलने से पहले जरूर चेक कर लें लिस्ट

Bank Holiday: अगर आप आज बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। बुधवार 29 अप्रैल को देशभर में बैंक सामान्य रूप से खुले हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इसकी वजह वहां हो रहे विधानसभा चुनाव हैं

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 6:50 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: आज 29 अप्रैल को इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: अगर आप आज बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। बुधवार 29 अप्रैल को देशभर में बैंक सामान्य रूप से खुले हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इसकी वजह वहां हो रहे विधानसभा चुनाव हैं। RBI ने चुनाव वाले एरिया में बैंक ब्रांच बंद रखने का फैसला किया है।

दरअसल, आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कई जिलों में मतदान हो रहा है। जिन इलाकों में वोटिंग है, वहां सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी।

इन जिलों में बंद रहेंगे बैंक


उत्तर 24 परगना (33 सीटें)

बैरकपुर, दमदम, राजारहाट गोपालपुर, विधाननगर, नैहाटी, भाटपारा, जगतदल, नोआपारा, अम्डांगा, अशोकनगर, हबरा, बड़सात, देगंगा, बशीरहाट उत्तर, बशीरहाट दक्षिण, बदुरिया, स्वरूपनगर, मिनखां, संदेशखाली और हिंगलगंज।

दक्षिण 24 परगना (31 सीटें)

डायमंड हार्बर, जादवपुर, टॉलीगंज, बेहला पूर्व, बेहला पश्चिम, सोनारपुर उत्तर, सोनारपुर दक्षिण, भांगड़, कसबा, मेटियाब्रुज, बजबज, महेशतला, सातगाछिया, फलटा, कुलपी, रायदिघी, मंदिरबाजार, जयनगर, बरुईपुर पूर्व, बरुईपुर पश्चिम, कैनिंग पूर्व, कैनिंग पश्चिम, बसंती और गोसाबा।

हुगली (18 सीटें)

श्रीरामपुर, चंदननगर, चुंचुड़ा, उत्तरपाड़ा, सिंगूर, सप्तग्राम, पांडुआ, बालागढ़, धनेखाली, तारकेश्वर, पुरशुड़ा, आरामबाग, खानाकुल और जंगीपाड़ा।

नदिया (17 सीटें)

कृष्णनगर उत्तर, कृष्णनगर दक्षिण, शांतिपुर, कल्याणी, चकदाहा, हरिनघाटा, राणाघाट उत्तर, राणाघाट दक्षिण, तेहट्टा, करीमपुर, नबाद्वीप और नकाशिपारा।

हावड़ा (16 सीटें)

हावड़ा उत्तर, हावड़ा दक्षिण, हावड़ा मध्य, शिवपुर, बाली, संतरागाछी, पांचला, उलूबेरिया उत्तर, उलूबेरिया दक्षिण, उलूबेरिया पूर्व, जगतबल्लभपुर और डोमजूर।

पूर्व बर्धमान (16 सीटें)

बर्धमान उत्तर, बर्धमान दक्षिण, मेमारी, कालना, कटवा, केतुग्राम, मंगलकोट, औसग्राम, रैना और जमालपुर।

कोलकाता (11 सीटें)

भवानीपुर, कोलकाता उत्तर, श्यामपुकुर, चौरंगी, एंटाली, बेलेघाटा, जोरासांको, मानिकतला, बालीगंज और रासबिहारी।

क्या करें ग्राहक?

अगर आपका बैंकिंग काम जरूरी है, तो पहले से प्लान करें। चुनाव वाले इलाकों में ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल सेवाओं के जरिए आप अपने जरूरी काम आसानी से निपटा सकते हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए आम चुनाव 2026

अप्रैल 2026 1 2 3 9 13 14 15 16 20 21 23 29
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

RBI की लिस्टिंग

छुट्टी का कारण दिन
बैंकों कों अपनी वार्षिक लेखाबंदी के लिए 1
पुण्य गुरुवार 2
गुड फ्रायडे 3
General Election to Kerala Legislative Assembly 2026 9
Shad Suk Mynsiem 13
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस 15
बोहाग बिहु 16
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 20
गरिया पूजा/आइजोल नगर निगम के लिए आम चुनाव, 2026 21
तमिलनाडु विधानसभा के लिए आम चुनाव 2026 23
पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए आम चुनाव 2026 29

छुट्टी के दिन आपको काम करने के लिए मजबूर कर सकता है बॉस? नए लेबर कानून में कर्मचारियों के साफ हैं सभी नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।