Bank Holiday: कल मंगलवार 21 अप्रैल को बैंक बंद रहने वाले हैं। आज सोमवार 20 अप्रैल को बैंक बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण कर्नाटक में बंद है। अब मंगलवार को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बैंक सिर्फ एक राज्य में बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यो में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। जानिये RBI ने किस राज्य को 21 अप्रैल मंगलवार की छुट्टी क्यों दी है।
कल 21 अप्रैल को इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक
कल मंगलवार 21 अप्रैल को बैंक गरिया पूजा के कारण त्रिपुरा में बंद रहने वाले हैं। गरिया पूजा त्रिपुरा का अहम त्योहार है। गरिया पूजा का त्योहार फसल, समृद्धि और खुशहाली से जुड़ा होता है। इस दौरान लोग भगवान गरिया की पूजा करते हैं, अच्छे मौसम और बेहतर पैदावार की कामना करते हैं। गांवों में पारंपरिक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रोग्राम होते हैं। ये एक लोकल त्योहार है जिसके कारण बैंक सिर्फ त्रिपुरा में बंद है। RBI की लिस्ट के मुताबिक सिर्फ त्रिपुरा राज्य में सभी प्राइवेट और सराकरी बैंक बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
अप्रैल के बाकी बचे दिनों में कब बंद रहेंगे बैंक
सोमवार 20 अप्रैल को कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बैंक बंद हैं। 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंक ब्रांच की सर्विस नहीं मिलेगी। इन छुट्टियों के दौरान UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सर्विस ग्राहकों को मिलती रहेंगी।
अप्रैल के बचे दिनों में छुट्टी की पूरी लिस्ट
20 अप्रैल : कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंक ब्रांच बंद रहेगी।
RBI की छुट्टियों की लिस्ट