Bank Holiday: कल 1 मई को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है शुक्रवार की छुट्टी

Bank Holiday: कल शुक्रवार 1 मई को बैंक बंद रहने वाले हैं। कल नए महीने का पहला दिन है। देश के ज्यादातर सभी राज्यों में बैंक बंद है। जानिये RBI ने क्यों दी है 1 मई की छुट्टी

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 12:07 PM
Bank Holidays: कल 1 मई को बंद रहेंगे बैंक.

Bank Holiday: कल शुक्रवार 1 मई को बैंक बंद रहने वाले हैं। कल नए महीने का पहला दिन है। देश के ज्यादातर सभी राज्यों में बैंक बंद है। कल शेयर बाजार भी बंद रहने वाला है। यानी, NSE-BSE में भी ट्रेडिंग नहीं होगी। जानिये RBI ने क्यों दी है 1 मई की छुट्टी।

शुक्रवार 1 मई को बंद रहेंगे बैंक

शुक्रवार 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस (Labour Day) के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। सभी राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी। छुट्टियों के दौरान UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सर्विस ग्राहकों को मिलती रहेंगी।


1 मई को एक साथ बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस (मई डे) है। बुद्ध पूर्णिमा भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और निर्वाण का दिन माना जाता है।

वहीं, मजदूर दिवस दुनिया भर में कामगारों के योगदान और उनके अधिकारों के सम्मान में मनाया जाता है।

1 मई को महाराष्ट्र दिवस भी मनाया जाता है, जो 1960 में बॉम्बे राज्य के विभाजन के बाद महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद में मनाया जाता है।

पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती भी इसी समय मनाई जाती है। वे संताली भाषा की ओल-चिकी लिपि के जनक थे और उन्होंने आदिवासी समाज की भाषा और संस्कृति को संरक्षित करने में अहम योगदान दिया। इसी कारण कई राज्यों में इस दिन बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले हैं।

मई 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 मई (शुक्रवार) – महाराष्ट्र दिन, बुद्ध पूर्णिमा, मई दिवस, श्रम दिवस, लेबर डे, पंडित रधुनाथ मुर्मू का जन्म दिवस के कारण कई राज्यों में बैंक बंद है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

3 मई (रविवार) – पूरे देश में छुट्टी

9 मई (शनिवार) – दूसरा शनिवार + रविंद्रनाथ टैगोर जयंती है।

पूरे देश में बैंक बंद, पश्चिम बंगाल में छुट्टी है।

10 मई (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी

16 मई (शनिवार) – कुछ राज्यों में स्टेट डे

17 मई (रविवार) – पूरे देश में छुट्टी

23 मई (शनिवार) – चौथा शनिवार

पूरे देश में बैंक बंद।

24 मई (रविवार) – वीकली हॉलिडे

26 मई (मंगलवार) – काजी नजरुल इस्लाम जयंती

कुछ राज्यों में बैंक बंद।

27 मई (बुधवार) – बकरीद (ईद-उल-अजहा)

ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद

28 मई (गुरुवार) – बकरीद (कुछ राज्यों में)

राज्य के अनुसार छुट्टी।

31 मई (रविवार) – पूरे देश में छुट्टी

महीने की शुरुआत में लॉन्ग वीकेंड

मई की शुरुआत में ही लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है।

1 मई – छुट्टी

2 मई – बैंक खुले

3 मई – रविवार

इस वजह से कई लोग इन दिनों को मिलाकर छुट्टी प्लान कर सकते हैं।

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

छुट्टियों के दौरान बैंक ब्रांच बंद रहेंगी, इसलिए चेक क्लियरेंस, कैश जमा करना या निकालने जैसे काम नहीं हो पाएंगे। इसके अलावा पासबुक भी अपडेट नहीं होंगे। बाकी कई काम ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के जरिये कर सकते हैं। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर पहले ही प्लान बना लें।

शेयर बाजार भी रहेगा बंद

मई में शेयर बाजार (NSE और BSE) भी रहेगा बंद।

1 मई – महाराष्ट्र दिवस

28 मई – बकरीद

किस राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक - RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट

मई 2026 1 9 16 26 27 28
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

बैंकों की छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण मई महीनाे की तारीख
महाराष्ट्र दिन/बुद्ध पूर्णिमा/ मई दिवस (श्रम दिवस)/पंडित रधुनाथ मुर्मू का जन्म दिवस 1 मई
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 9 मई
राज्य दिवस 16 मई
काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन 26 मई
ईद-उल-अज़हा (बकरी-ईद)/ईद-उल-जुहा 27 मई
बकरी ईद (ईद-उल-जुहा) 28 मई

(सोर्स - RBI वेबसाइट)

Silver Price Today: गुरुवार 30 अप्रैल को चांदी में आई बड़ी गिरावट, जानिये दिल्ली-यूपी-बिहार में क्या रहा रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।