Silver Price Today: आज गुरुवार 30 अप्रैल को चांदी के भाव में बड़ी गिरावट रही। बुलियन मार्केट में चांदी का रेट 5000 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गया। देश के ज्यादातर राज्यों के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यहां जानिये आज गुरुवार 30 अप्रैल का सिल्वर रेट।
दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट
दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट
चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 2,60,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत में कीमतें उत्तर भारत के राज्यों की तुलना में ज्यादा है।
गुरुवार 30 अप्रैल को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट
इंटनेशनल मार्केट में चांदी का रेट
सोने और चांदी की कीमतों में आज हल्की तेजी देखने को मिली है। MCX पर जून डिलीवरी वाला सोना करीब 0.24% बढ़कर 1,49,401 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी जुलाई कॉन्ट्रैक्ट में 0.7% की बढ़त के साथ 2,39,911 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कीमतों में यह हलचल बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोना महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ चुका है और आगे इसमें गिरावट की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं चांदी भी अहम स्तर के करीब है, जहां से आगे दिशा तय होगी।