Gold Price Today: सोना फिर फिसला, 18 से लेकर 24 कैरेट तक का गिरा भाव; चांदी हुई और सस्ती

Gold Price Today: दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड अब 138490 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,586.50 डॉलर प्रति औंस पर है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 7:53 AM
Story continues below Advertisement

देश में सोने की कीमत में एक बार फिर गिरावट है। 18 से लेकर 24 कैरेट तक का भाव नीचे आया है। 29 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 151070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 150920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये या 1.15 प्रतिशत टूटकर 1,54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,586.50 डॉलर प्रति औंस पर है।

कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी और मजबूत डॉलर के कारण सोने-चांदी की कीमतों पर असर पड़ा है। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से महंगाई बढ़ने का जोखिम पैदा हो जाता है। साथ ही लंबे समय तक प्रमुख ब्याज दरें हाई रहने की आशंका बढ़ जाती है। ब्याज दरें बढ़ने पर नए बॉन्ड अधिक आकर्षक हो जाते हैं। वहीं कम ब्याज दरों वाले मौजूदा बॉन्डों को खरीदारों को आकर्षित करने के लिए छूट पर बेचना पड़ता है, जिससे उनकी प्रभावी यील्ड बढ़ जाती है। यह स्थिति सोना-चांदी जैसे ब्याज नहीं देने वाले एसेट्स पर दबाव बनाती है, क्योंकि निवेशकों को बॉन्ड अधिक फायदेमंद दिखने लगते हैं।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 151070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 138340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 150920 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 153810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 138340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 138490 151070
मुंबई 138340 150920
अहमदाबाद 138390 150970
चेन्नई 140990 153810
कोलकाता 138340 150920
हैदराबाद 138340 150920
जयपुर 138490 151070
भोपाल 138390 150970
लखनऊ 138490 151070
चंडीगढ़ 138490 151070

इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ने दिया 230% का दमदार रिटर्न, इसको भुनाने वाले हो जाएंगे मालामाल पर एक है कैच!

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में गिरावट जारी है। 29 अप्रैल की सुबह भाव गिरकर 259900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 6,500 रुपये यानि लगभग 3 प्रतिशत टूटकर 2,44,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 73.18 डॉलर प्रति औंस पर है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।