Bank Holiday: कल सोमवार 20 अप्रैल को बैंक बंद रहने वाले हैं। आज रविवार 19 अप्रैल को पूरा देश अक्षय तृतीया का त्योहार मना रहा है। अक्षय तृतीया के दिन सोना, प्रॉपर्टी, कार खरीदना शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया का त्योहार आज ज्यादातर राज्यों में मनाया जा रहा है लेकिन कल सोमवार को अक्षय तृतीया के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बैंक सोमवार को सिर्फ एक राज्य में बंद रहेंगे। बाकि सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
