महंगे हो गए स्मार्टफोन, मार्च तीमाही में मोबाइल हैंडसेट्स की कीमतें 15 से 30% तक बढ़ीं

करीब 80 से ज्यादा मॉडल के दाम बढ़ चुके हैं। अब नए मॉडल भी 25 से 30 फीसदी महंगे लॉन्च हो रहे हैं। कुछ पॉपुलर मोबाइल फोन के मॉडल की कीमतों पर नजर डालें तो वीवो Y31, रियलमी C85, शाओमी का रेडमी15, सैमसंग गैलेक्सी A17 और ओप्पो A6X के दाम बढ़े हुए हैं

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 5:12 PM
Story continues below Advertisement
मेमोरी,स्टोरेज,करेंसी और एनर्जी की लागत बढ़ने से कीमतें बढ़ी हैं। इसके चलते 6 साल में पहली बार मोबाइल फोन की बिक्री में 3 फीसदी की कमी भी हुई है

आपका नया स्मार्टफोन अब महंगा हो गया है। मार्च तीमाही में मोबाइल हैंडसेट्स की कीमतें 15 से 30 फीसदी तक बढ़ गई हैं। रुपए में आई कमजोरी और मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों के चलते स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहें है तो ये खबर अच्छी नहीं है। बढ़ती लागत और रुपए में कमजोरी की वजह से कंपनियों ने मोबाइल हैंडसेट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

मेमोरी,स्टोरेज,करेंसी और एनर्जी की लागत बढ़ने से कीमतें बढ़ी

मेमोरी,स्टोरेज,करेंसी और एनर्जी की लागत बढ़ने से कीमतें बढ़ी हैं। इसके चलते 6 साल में पहली बार मोबाइल फोन की बिक्री में 3 फीसदी की कमी भी हुई है। सबसे ज्यादा असर 15 हजार रुपए के अंदर आने वाले मोबाइल फोन की कीमतों पर हुआ है। कंपनियों ने कीमतों में 15 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। भारत में करीब 200 से ज्यादा मोबाइल फोन के मॉडल की बिक्री होती है। इसमें से करीब 80 से ज्यादा मॉडल के दाम बढ़ चुके हैं। अब नए मॉडल भी 25 से 30 फीसदी महंगे लॉन्च हो रहे हैं। कुछ पॉपुलर मोबाइल फोन के मॉडल की कीमतों पर नजर डालें तो वीवो Y31,रियलमी C85,शाओमी का रेडमी 15,सैमसंग गैलेक्सी A17 और ओप्पो A6X के दाम बढ़े हुए हैं।


 मेमोरी चिप की कमी ने बढ़ाई परेशानी

स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोत्तरी का सबसे बड़ा कारण है मेमोरी चिप की कमी। हैरानी की बात यह है कि मेमोरी चिप की कमी हर दिन बढ़ती ही जा रही है। इसके पीछे का कारण है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुनिया भर में क्रेज बढ़ना।बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां AI इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर्स बनाने के लिए भारी मात्रा में हाई-परफॉर्मेंस मेमोरी चिप्स खरीद रही हैं। मांग ज्यादा होने के कारण चिप बनाने वाली कंपनियों का ध्यान अब एआई की ओर है। इसलिए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यानी स्मार्टफोन और लैपटॉप में इस्तेमाल होने वाली चिप की सप्लाई कम हो गई है। कम सप्लाई और डिमांड ज्यादा होने के कारण कीमतों में उछाल देखने को मिला है। स्मार्टफोन के कुल खर्च में मेमोरी का बड़ा हिस्सा होता है, इसलिए आपको महंगी कीमतों में स्मार्टफोन खरीदना पड़ रहा है

पॉपुलर मोबाइल फोन के दाम पर एक नजर

VIVO Y31 पहले 14,999 रुपए में मिलता था। अब इसकी कीमत बढ़कर 18,999 रुपए हो गई है। इसी तरह Realme C85 पहले 15,499 का था। अब यह 18,999 रुपए में मिल रहा है। पहले 14,999 रुपए में मिलने वाला Xiaomi Redmi 15 अब 16,499 रुपए का हो गया है। Samsung Galaxy A17 पहले 18,999 रुपए का था। अब इसका भाव 19,499 रुपए हो गया है। इसी तरह 13,499 रुपए में मिलने वाला Oppo A6X अब 16,999 रुपए का हो गया है।

West Asia Crisis : वेस्ट एशिया में युद्ध से महंगे हुए खिलौने, 70% तक बढ़े रॉ मटेरियल के दाम

पश्चिम एशिया में तनाव ने भी डाला आग में घी

पश्चिम एशिया में तनाव ने भी आग में घी डालने का काम किया है। एनर्जी जैसे LNG और हीलियम की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जानकारों के मुताबिक इसका असर आगे दिखेगा। अगली तिमाही में भी कीमतों में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। इससे बिक्री में 10 फीसदी की कमी देखने को मिल सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।