Saurav Das Stopped At Delhi Airport: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें लंदन जाने वाली फ्लाइट में बोर्ड करने से रोक दिया गया।
Saurav Das Stopped At Delhi Airport: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें लंदन जाने वाली फ्लाइट में बोर्ड करने से रोक दिया गया।
सौरव दास ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर देने के लिए जा रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट के जरिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर उन्हें ब्रिटेन जाने से रोकने का सीधा आरोप लगाया।
'एक्स' पर पोस्ट कर सरकार पर साधा निशाना
देर रात किए गए अपने पोस्ट में सौरव दास ने लिखा, 'मुझे इस कायर मोदी सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए लंदन जाने वाली फ्लाइट पकड़ने से रोक दिया है।'
इसके बाद जारी एक वीडियो संदेश में दास ने बताया कि उन्हें 'कॉकरोच मूवमेंट' पर बोलने के लिए ब्रिटेन के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों ने आमंत्रित किया था। इनमें शामिल हैं:
छात्रों की मेहनत और सरकार के डर का लगाया आरोप
वीडियो संदेश में सौरव दास ने आरोप लगाया कि सरकार ने उनकी यात्रा इसलिए रोकी क्योंकि वह इन संस्थानों में छात्रों को संबोधित करने को लेकर असहज थी। उन्होंने कहा, 'इस कायर सरकार ने मुझे लंदन की फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत नहीं दी'।
भारतीय छात्रों के प्रयासों का जिक्र करते हुए दास ने कहा कि इन कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए भारतीय छात्रों ने अपनी पूरी जान लगा दी थी, लेकिन यह सरकार उनके इन प्रतिष्ठित संस्थानों में जाने से डर गई थी।
CJP के संस्थापक ने किया सौरव दास का समर्थन
पार्टी सहयोगी के समर्थन में उतरते हुए CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी सौरव दास की पोस्ट को शेयर किया और इस कथित कार्रवाई की कड़ी आलोचना की। उन्होंने लिखा, 'सौरव को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक कॉन्फ्रेंस में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था।'
उन्होंने संकेत दिया कि सत्ता में बैठा कोई व्यक्ति इस निमंत्रण से नाखुश था। सरकार पर तीखा तंज कसते हुए CJP संस्थापक ने लिखा, 'लगता है सत्ता में बैठा कोई अनपढ़ गवार, जिसे खुद दुनिया भर में घूमने का शौक है, वह सौरव को ऑक्सफोर्ड से मिले निमंत्रण से जल रहा है।'
फिलहाल, सौरव दास और CJP की ओर से लगाए गए इन आरोपों पर केंद्र सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
This coward government did not allow me to board my flight to London where I was invited by prestigious universities like Oxford, Cambridge, LSE, Edinburgh to deliver talks on the cockroach movement. Indian students put their heart and soul to organise the events but this anti-intellectual govt was scared of me going to these prestigious institutions!
@Cockroachisback — Saurav Das (@SauravDassss) November 23, 2026
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।