कल का मौसम: 24 नवंबर को इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: कल का मौसम 24 नवंबर 2026: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी बारिश की संभावना है। रायलसीमा और तमिलनाडु में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट है

अपडेटेड Nov 23, 2026 पर 9:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kal Ka Mausam: पश्चिम और मध्य भारत में किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है

Kal Ka Mausam: देशभर में कल यानी 24 नवंबर को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर फोरकास्ट बुलेटिन के मुताबिक, 24 नवंबर 2026 को दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने खासतौर पर तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई है। इसके अलावा असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

24 नवंबर को कहां होगी बारिश? 


IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण भारत में 24 नवंबर को कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी:-

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। केरल और माहे में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है।
  • रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, झोंकों के दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
  • आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, केरल, माहे, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक होने की संभावना है।

तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के दो प्रमुख राज्यों तमिलनाडु और केरल में मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है:-

  • तमिलनाडु: 24 से 27 नवंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है।
  • पुडुचेरी और कराईकल: बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
  • केरल और माहे: 24 से 27 नवंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है।
  • लक्षद्वीप: 24 नवंबर को बारिश और तेज हवाओं के साथ खराब मौसम रह सकता है।
  • लगातार बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है।

उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी, इन राज्यों में रहें सावधान

जहां दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। वहीं उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का असर दिखाई दे सकता है:-

  • मौसम विभाग के मुताबिक, 24 नवंबर को असम और मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की आशंका है।
  • घने कोहरे की वजह से सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है। इसका असर सड़क, रेल और एयर ट्रैफिक पर पड़ सकता है। वाहन चालकों को कम गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

अंडमान-निकोबार में आंधी-तूफान की आशंका

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 से 26 नवंबर के बीच व्यापक स्तर पर बारिश होने की आशंका है। केरल और माहे में 24 से 27 नवंबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में 25 से 28 नवंबर के दौरान भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR, राजस्थान और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के लेटेस्ट बुलेटिन में पश्चिम और मध्य भारत के लिए अगले सप्ताह किसी बड़े मौसमी बदलाव या महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि की आशंका नहीं जताई गई है:-

  • दिल्ली-NCR, हरियाणा, राजस्थान और मध्य भारत के लिए इस बुलेटिन में 24 नवंबर को भारी बारिश की कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि उत्तर भारत के कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है।
  • राजस्थान के सीकर में 23 नवंबर को मैदानी इलाकों का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- UP News: हैंडपंप से पानी की जगह निकलने लगी कच्ची शराब! झांसी में तस्करी का जुगाड़ देख पुलिस के उड़े होश, महिला गिरफ्तार

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।