Bank Holiday Alert: कल 25 अप्रैल को बैंक होंगे बंद या खुली रहेंगी ब्रांच? शनिवार को जाने से पहले जरूर जान लें ये अपडेट!

Bank Holiday: कई बार छुट्टियों की सही जानकारी न होने के कारण लोगों को बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में पहले से जानकारी होना आपके समय और मेहनत दोनों को बचा सकता है। अक्सर नौकरीपेशा लोग बैंक ब्रांच से जुड़ा काम शनिवार के दिन निपटाते हैं। जानिये कल बैंक खुलेंगे या नहीं..

अपडेटेड Apr 24, 2026 पर 12:49 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: कल 25 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार है।

Bank Holiday: अगर आप शनिवार को बैंक जाकर जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर जान लें। कई बार छुट्टियों की सही जानकारी न होने के कारण लोगों को बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में पहले से जानकारी होना आपके समय और मेहनत दोनों को बचा सकता है। अक्सर नौकरीपेशा लोग बैंक ब्रांच से जुड़ा काम शनिवार के दिन निपटाते हैं। अगर आप भी कल बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें कि बैंक ब्रांच बंद होगी या नहीं।

शनिवार 25 अप्रैल को खुले होंगे बैंक?

दरअसल, 25 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार है। और RBI के नियमों के अनुसार दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहते हैं। पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक ब्रांच खुल रहती है। कल 25 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार है। यानी, कल सभी राज्यों में सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सुविधाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी, इसलिए जरूरी काम इन्हीं के जरिए निपटाए जा सकते हैं।


अप्रैल महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

25 अप्रैल : चौथा शनिवार

26 अप्रैल : रविवार

छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे चेक क्लियरिंग, कैश जमा या डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम नहीं हो पाएंगे। हालांकि UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सर्विस ग्राहकों को मिलती रहेंगी।

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल 2026 1 2 3 9 14 15 16 20 21
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बेंगलुरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण अप्रैल महीने की तारीख
बैंकों कों अपनी वार्षिक लेखाबंदी के लिए 1
पुण्य गुरुवार 2
गुड फ्राइडे 3
केरल विधानसभा चुनाव 2026 9
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस 15
बोहाग बिहु 16
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 20
गरिया पूजा 21

Wealth Report 2026: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में अमेरिका नंबर 1, भारत बहुत नहीं है पीछे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।