Bank Holiday: कल मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक! चेक करें RBI ने क्यों दी है बैंकों को छुट्टी

Bank Holiday on Tuesday: कल मंगलवार 16 जुलाई को बैंक बंद रहने वाले हैं। मंगलवार को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि आखिरकार RBI ने कल बैंकों को क्यों बंद रखा है। भारत देश में सभी बैंक नेशनल, पब्लिक, राज्यों की छुट्टी, सभी रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बंद रहते हैं

अपडेटेड Jul 15, 2024 पर 6:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday on Tuesday: कल मंगलवार 16 जुलाई को बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday on Tuesday: कल मंगलवार 16 जुलाई को बैंक बंद रहने वाले हैं। मंगलवार को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि आखिरकार RBI ने कल बैंकों को क्यों बंद रखा है। भारत देश में सभी बैंक नेशनल, पब्लिक, राज्यों की छुट्टी, सभी रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बंद रहते हैं। अब कल मंगलवार को RBI ने बैंकों की छुट्टी की है। आइए जानते हैं कल बैंक बंद क्यों हैं।

मंगलवार को क्यों बंद होंगे बैंक

मंगलवार 16 जुलाई 2024 को उत्तराखंड में बैंक बंद रहने वाले हैं। कल उत्तराखंड में हरेला का त्योहार मनाया जाएगा जिसके कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। पहाड़ी राज्य में हरेला से सावन की शुरुआत मानी जाती है। उत्तराखंड के फेमस लोक पर्व हरेला को यहां के कुमाऊं मंडल में मनाया जाता है। कुमाऊं में हरेला से ही श्रावण या सावन महीने तथा वर्षा ऋतु की शुरुआत मानी जाती है। उत्तराखंड में इस दिन प्रकृति का पूजन किया जाता है।


जुलाई 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट – राज्यों के मुताबिक

16 जुलाई (मंगलवार) हरेला (उत्तराखंड)

17 जुलाई (बुधवार) मुहर्रम/आशूरा/यू तिरोट सिंग दिवस (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मेघालय, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा) में बैंक बंद रहेंगे।

21 जुलाई (रविवार) वीकेंड (पूरे भारत में)

27 जुलाई (शनिवार) वीकेंड (पूरे भारत में)

28 जुलाई (रविवार) वीकेंड (पूरे भारत में)

Bank Holiday RBI List

जुलाई 2024 16 17
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

अवकाश का विवरण दिन
हरेला 16
मुहर्रम/अशूरा/यू तिरोत सिंग डे 17

इस कारण कार कंपनियां ताबड़तोड़ दे रही हैं ऑफर्स, चेक करें किस मॉडल पर कितना फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।