Bank Holiday: कल बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 18 दिसंबर की छुट्टी

Bank Holiday: सभी बैंक कल बुधवार को बंद रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक बैंक बुधवार को मेघालय में बंद रहेंगे लेकिन देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुले रहेंगे। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सभी राज्यों में बैंक ब्रांच में सामान्य तरीके से काम होगा और सभी ब्रांच खुली रहेंगी

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 7:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: कल 18 दिसंबर को इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: सभी बैंक कल बुधवार को बंद रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक बैंक बुधवार को मेघालय में बंद रहेंगे लेकिन देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुले रहेंगे। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सभी राज्यों में बैंक ब्रांच में सामान्य तरीके से काम होगा और सभी ब्रांच खुली रहेंगी। यहां जानें RBI ने क्यों दी है मेघालय राज्य में बैंकों को छुट्टी।

बुधवार 18 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक

मेघालय में बुधवार 18 दिसंबर को यू सोसो थाम की पुण्यतिथी है। यू सोसो थाम को खासी साहित्य और संस्कृति के जनक के रूप में जाना जाता है। उनकी पुण्यतिथि पर, खासी समुदाय और साहित्यप्रेमी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। थाम ने खासी भाषा को साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान दिलाई। मेघालय में 18 दिसंबर क पब्लिक हॉलिडे हैं। यह एक स्टेट हॉलिडे है, जिसके चलते मेघालय में सभी बैंकों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। हालांकि, यह केवल मेघालय राज्य तक सीमित है और नेशनल हॉलिडे नहीं है। इसलिए, अन्य राज्यों में बैंक और ऑफिस खुले रहेंगे।


दिसंबर 2024 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची

 

18 दिसंबर (बुधवार): यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण शिलॉन्ग में बंद रहेंगे बैंक।

19 दिसंबर (गुरुवार): गोवा मुक्ति दिवस के कारण सिर्फ गोवा में बंद रहेंगे बैंक।

22 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

24 दिसंबर (मंगलवार): क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कोहिमा, आईजॉल में बंद रहेंगे बैंक।

25 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस के नेशनल हॉलिडे के कारण सभी राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

26 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस उत्सव के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

27 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस उत्सव के कारण कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

28 दिसंबर (शनिवार): चौथा शनिवार

29 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

30 दिसंबर (सोमवार): यू किआंग नांगबाह के कारण शिलॉन्ग में बंद रहेंगे बैंक।

31 दिसंबर (मंगलवार): न्यू ईयर ईव (कुछ राज्यों में लोकल छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे)

RBI की लिस्ट

दिसंबर 2024 3 12 18 19 24 25 26 27 30 31
अगरतला •
अहमदाबाद •
आईजॉल • • • •
इंफाल •
ईटानगर •
कानपुर •
कोच्‍ची •
कोलकाता •
कोहिमा • • • •
गंगटोक • •
गुवाहाटी •
चंडीगढ़ •
चेन्‍नै •
जम्मू •
जयपुर •
तिरुवनंतपुरम •
देहरादून •
नई दिल्‍ली •
नागपुर •
पटना •
पणजी • • •
बंगलूर •
बेलापुर •
भुवनेश्वर •
भोपाल •
मुंबई •
रांची •
रायपुर •
लखनऊ •
श्रीनगर •
शिमला •
शिलांग • • • • • •
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश •
हैदराबाद - तेलंगाना •

RBI ने बताया छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण दिन
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा 12
यू सोसो थाम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस उत्सव 26
क्रिसमस उत्सव 27
यू किआंग नांगबाह 30
नव वर्ष की पूर्व संध्या/लोसूंग/नामसूंग 31

Advance Tax: कल 15 दिसंबर 2024 की डेडलाइन हो गई खत्म, आज भी जमा कर सकते

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।