Bank Holiday: 16 अप्रैल को कहां बंद रहेंगे बैंक? जानिए RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: अगर आप आज 16 अप्रैल को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह जरूर जान लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं। कल 15 अप्रैल को कई राज्यों में त्योहारों की वजह से बैंक बंद थे

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 6:55 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: आज 16 अप्रैल को इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: अगर आप आज 16 अप्रैल को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह जरूर जान लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं। कल 15 अप्रैल को कई राज्यों में त्योहारों की वजह से बैंक बंद थे। अब आज 16 अप्रैल गुरुवार को भी कुछ जगहों पर छुट्टी रहेगी।

आज असम में बोहाग बिहू के चलते बैंक बंद रहेंगे। यह राज्य का प्रमुख त्योहार है, जिसे नए साल की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग पारंपरिक तरीके से जश्न मनाते हैं, इसलिए बैंक कर्मचारियों को भी छुट्टी दी जाती है। हालांकि, देश के बाकी ज्यादातर राज्यों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश आदि सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

बोहाग बिहू असम का खास त्योहार है, जिसे रोंगाली बिहू भी कहा जाता है। यह खेती, खुशहाली और नए मौसम के आगमन का प्रतीक होता है। इसी कारण इस दिन सरकारी दफ्तरों और बैंकों में अवकाश रहता है।


अगर आगे की छुट्टियों की बात करें, तो 20 अप्रैल को कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के चलते बैंक ब्रांच की सर्विस कुछ राज्यों में नहीं मिलेगी।बैंक से जुड़े जरूरी काम करने से पहले अपने नजदीकी ब्रांच से छुट्टी की जानकारी जरूर ले लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो।

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल 2026 1 2 3 9 14 15 16 20 21
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बेंगलुरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण अप्रैल महीने की तारीख
बैंकों कों अपनी वार्षिक लेखाबंदी के लिए 1
पुण्य गुरुवार 2
गुड फ्रायडे 3
केरल विधानसभा चुनाव 2026 9
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस 15
बोहाग बिहु 16
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 20
गरिया पूजा 21

Gold Bond का जादू, ₹3788 के निवेश पर अब मिल रहा ₹15009, RBI ने ऐसे निकाला भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।