Bank Holiday: 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? चेक कर लें कि किन राज्यों में बंद रहेंगी ब्रांच

Bank Holiday: ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2025 और नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2026 को बैंक बंद रहेंगे? नया साल आने ही वाला है। कई लोग 31 दिसंबर को बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने का प्लान बनाते हैं

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 7:55 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2025 और नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2026 को बैंक बंद रहेंगे?

Bank Holiday: ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2025 और नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2026 को बैंक बंद रहेंगे? नया साल आने ही वाला है। कई लोग 31 दिसंबर को बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने का प्लान बनाते हैं, तो कुछ लोग 1 जनवरी को फ्रेश स्टार्ट के साथ बैंक ब्रांच जाने की सोचते हैं। लेकिन अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं, तो रुकिए… क्योंकि इन दो दिनों में कुछ शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। बिना जानकारी के बैंक पहुंचे तो आपका समय और मेहनत दोनों बेकार जा सकते हैं।

31 दिसंबर को कहां बंद रहेंगे बैंक?

साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर यानी बुधवार को देशभर में सभी जगह बैंक बंद नहीं होंगे, लेकिन कुछ राज्यों में छुट्टी रहेगी। आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक मिजोरम और मणिपुर में बैंक बंद होंगे। इन दो शहरों में 31 दिसंबर को बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। यानी अगर आप इन शहरों में रहते हैं और बैंक जाकर कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो आपको पहले ही प्लान बदलना होगा। हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और रोजाना का कामकाज होगा।


अब बारी 1 जनवरी की… क्या नए साल के पहले दिन बैंक खुलेंगे?

यहीं पर सस्पेंस थोड़ा बढ़ जाता है। 1 जनवरी 2026 (गुरुवार) को नए साल का जश्न तो पूरे देश में होगा, लेकिन बैंक हर जगह खुले नहीं रहेंगे।

इन शहरों में 1 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे

आइजोल

चेन्नई

गंगटोक

इंफाल

ईटानगर

कोहिमा

कोलकाता

शिलांग

इन जगहों पर नए साल और लोकल त्योहारों के कारण बैंकिंग सर्विस ब्रांच लेवल पर नहीं मिलेगी। यानी अकाउंट से जुड़ा कोई भी ऑफलाइन काम इन शहरों में नहीं हो पाएगा।

तो क्या पूरी तरह ठप रहेगी बैंकिंग सर्विस?

नहीं। यह राहत की खबर है कि UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिल भर सकते हैं और ATM से कैश भी निकाल सकते हैं। अगर आपको चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट, केवाईसी अपडेट या किसी डॉक्यूमेंट से जुड़ा काम करना है, तो उसे 31 दिसंबर से पहले या 1 जनवरी के बाद निपटा लें। छुट्टी वाले दिन बैंक पहुंचकर निराश लौटने से बेहतर है कि पहले से प्लानिंग कर ली जाए।

IndiGo Crisis से परेशान यात्रियों को मिलेगा 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर, फ्लाइट कैसिल के लिए मिलेगा मुआवजा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।