Bank Holiday On 1 May 2025: 1 मई 2025 को लेबर डे यानी मजदूर दिवस और महाराष्ट्र डे के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में आज पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत बैंक छुट्टियां तय की जाती हैं। इसमें स्थानीय त्योहारों, लोकल दिवल और वीकेंड का ध्यान रखा जाता है। सभी पब्लिक, प्राइवेट और ग्रामीण बैंक RBI के नियमों और छुट्टी का पालन करते हैं।
