Bank Holidays: क्या आज 1 जनवरी 2024 को बंद होंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays 1st January 2024: सोमवार 1 जनवरी 2024 को नए साल के जश्न के लिए देश भर में बैंक बंद रहेंगे। नए साल के पहले दिन देशभर में सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। नए साल पर पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद होने के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं

अपडेटेड Jan 08, 2024 पर 4:48 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holidays 1st January 2024: सोमवार 1 जनवरी 2024 को नए साल के जश्न के लिए देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays 1st January 2024: सोमवार 1 जनवरी 2024 को नए साल के जश्न के लिए देश भर में बैंक बंद रहेंगे। नए साल के पहले दिन देशभर में सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। नए साल पर पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद होने के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप भी नए साल के पहले दिन बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

1 जनवरी 2024 को बंद रहेंगे बैंक?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को पूरे भारत में नेशनल बैंक हॉलिडे ऐलान किया है। यानी आज पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। यहां छुट्टियों की पूरी लिस्ट बताई है कि किस राज्य में कब और कहां बैंक बंद रहेंगे। यहां छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी गई है।


यहां जनवरी 2024 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

- 1 जनवरी (सोमवार): देशभर में नए साल का जश्न मनाया गया

- 11 जनवरी (गुरुवार): मिजोरम में मिशनरी दिवस मनाया गया

- 12 जनवरी (शुक्रवार): पश्चिम बंगाल में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई

- 13 जनवरी (शनिवार): पंजाब समेत अन्य राज्यों में मनाई गई लोहड़ी

- 14 जनवरी (रविवार): अन्य राज्यों में मकर संक्रांति मनाई गई

- 15 जनवरी (सोमवार): तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में पोंगल मनाया गया, तमिलनाडु में तिरुवल्लुवर दिवस मनाया गया।

- 16 जनवरी (मंगलवार): पश्चिम बंगाल और असम में टुसू पूजा मनाई गई

- 17 जनवरी (बुधवार): कई राज्यों में गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई गई

- 23 जनवरी (मंगलवार): कई राज्यों में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती

- 26 जनवरी (शुक्रवार): पूरे भारत में गणतंत्र दिवस मनाया गया

- 31 जनवरी (बुधवार): असम में मी-डैम-मी-फी मनाया गया

नए साल के पहले महीने जनवरी 2024 में बैंक 16 दिन बंद रहने वाले हैं। बैंकों की 16 दिनों छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी शामिल है। यानी, शनिवार और रविवार के अलावा बैंक 10 दिन त्योहार और सरकारी छुट्टी के कारण बंद रहने वाले हैं। जनवरी में मकर संक्राति, गणतंत्र दिवस जैसे कई त्योहार और सरकारी छुट्टियां हैं जिनके कारण ब्रांच बंद रहेंगी।

बैंक की छुट्टियां दो तरह की होती हैं। पहली, जो पूरे देश में होती हैं और दूसरी जो सिर्फ राज्य में होती है। राज्य की छुट्टियां केवल उसी राज्य में होती है जिसमें त्योहार होता है। बाकी राज्यों में उस दिन छुट्टी नहीं होती। जैसे गणतंत्र दिवस की छुट्टी पूरे देश में होती है। इसके अलावा 15 अगस्त और 2 अक्टूबर को पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं।

Venus Pipes के शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, क्या मुनाफा कमाने का है मौका?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।