Bank Holidays 2025: आज से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कहां-कहां होगी बैंकों की छुट्टी

Bank Holidays: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो जल्दी निपटा लें, क्योंकि बैंक 29 अप्रैल से 1 मई 2025 तक कई जगह लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे। हालांकि, छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि ये छुट्टियां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत तय होती हैं

अपडेटेड Apr 29, 2025 पर 8:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holidays: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो जल्दी निपटा लें, क्योंकि बैंक 29 अप्रैल से 1 मई 2025 तक कई जगह लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे।

Bank Holidays: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो जल्दी निपटा लें, क्योंकि बैंक 29 अप्रैल से 1 मई 2025 तक कई जगह लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे। हालांकि, छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि ये छुट्टियां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत तय होती हैं। इन तीन दिनों में परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया और महाराष्ट्र दिवस के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।

29 अप्रैल को बैंक अवकाश

29 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा। इस दिन शिमला में बैंक बंद रहेंगे, जबकि बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।


30 अप्रैल को बैंक अवकाश

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे। अक्षय तृतीया को सोना खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन ज्वेलरी शॉप्स में भीड़ देखने को मिल सकती है।

1 मई को बंद रहेंगे बैंक

1 मई को हर साल मजदूर दिवस (Labour Day) मनाया जाता है। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस भी है। इस दिन महाराष्ट्र में सभी बैंक और शेयर बाजार बंद रहने वाला है। इस दिन बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

1 मई को शेयर बाजार भी बंद

मुंबई में स्थित BSE और NSE भी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बंद रहेंगे। इस दिन शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य का बैंक हॉलिडे शेड्यूल जरूर चेक कर लें ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

Gold Rate Today: क्या आपको भी लगता है कि गोल्ड 140000 प्रति 10 ग्राम तक नहीं जाएगा? तो यह रिपोर्ट पढ़ लीजिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।