Bank Holidays August 2022: अभी ज्यादातर लोगों के बीच इस बात को लेकर कन्फ्यूजन है कि बैंक जन्माष्टमी के लिए कब बंद हैं। कुछ शहरों में जन्माष्टमी आज गुरुवार 18 अगस्त को मनाई जा रही है। जबकि, कुछ शहरों में जन्माष्टमी 19 अगस्त शुक्रवार को मनाई जाएगी। वहीं, 20 अगस्त की भी जन्माष्टमी की छुट्टी कुछ शहरों में है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, जन्माष्टमी के अवसर पर देश भर के अधिकांश निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे।
