Bank Holiday: आज कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: आज देश के 2 राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, ये सभी छुट्टियां एक साथ पूरे देश में लागू नहीं होंगी, बल्कि अलग-अलग राज्यों में वहां के त्योहार के कारण है। नवंबर महीने में बैंक 5 से 9 नवंबर यानी बुधवार से रविवार तक बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Nov 06, 2025 पर 7:09 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: आज गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday: आज देश के 2 राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, ये सभी छुट्टियां एक साथ पूरे देश में लागू नहीं होंगी, बल्कि अलग-अलग राज्यों में वहां के त्योहार के कारण है। नवंबर महीने में बैंक 5 से 9 नवंबर यानी बुधवार से रविवार तक बंद रहने वाले हैं। आज बिहार और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

6 नवंबर को दो राज्यों में रहेगी छुट्टी

कल यानी 6 नवंबर को बिहार और मेघालय में बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी। मेघालय में इस दिन पारंपरिक नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल मनाया जाएगा, जो राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। वहीं, बिहार में विधानसभा आम चुनाव 2025 के कारण जहां-जहां मतदान होगा, वहां बैंक बंद रहेंगे ताकि कर्मचारी मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें।


RBI की लिस्ट के अनुसार आगे भी हैं छुट्टियां

7 नवंबर (शुक्रवार) को मेघालय में वांगला फेस्टिवल के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

8 नवंबर (शनिवार) को दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। साथ ही कर्नाटक में कनकदास जयंती के चलते भी बैंक हॉलिडे रहेगा।

9 नवंबर (रविवार) को साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा नवंबर महीने में सभी रविवार 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर तथा चौथे शनिवार यानी 22 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इन दिनों ATM, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI सर्विस मिलेंगी। अगर आपको बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही जाएं।

नवंबर 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट

नवंबर 2025 1 5 6 7 8
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण दिन
कन्नड़ राज्योत्सव/इगास-बग्वाल 1
गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा 5
नोंगक्रेम डांस/बिहार विधान सभा आम चुनाव, 2025 6
वांगला फेस्टिवल 7
कनकदास जयंती 8

Dividend Stocks: सरकारी डिफेंस कंपनी दे रही डिविडेंड का तोहफा, चेक करें रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।