Bank Holidays in December 2023: साल 2023 को खत्म होने में 11 दिन का ही समय बचा है। इन बचे हुए 11 दिनों में 7 दिन बैंक बंद रहने वाला है। अगर आपको भी इन दिनों में कोई काम बैंक जाकर निपटाना है तो बैंक की छुट्टियों की लिस्ट को जरूर जान लें। ये छुट्टियां सभी राज्यों में एक साथ नहीं होती है। यानी, सभी राज्यों में बैंकों एक साथ बंद नहीं होगें। कई छुट्टियां सिर्फ राज्य में होती है और उसी दिन उस राज्य में बैंक बंद होते हैं। बाकी सभी जगह बैंक खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट rbi.org.in के अनुसार दिसंबर में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां पूरी लिस्ट चेक कर लें।
