Bank Holidays: शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 15 नवंबर की छुट्टी

Bank Holidays: देश में सभी बैंक शुक्रवार को बंद रहेंगे। 15 नवंबर को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक पूरे देश में बंद रहने वाले हैं। देशभर में गुरु नानक जयंती ओर कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसके कारण देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Nov 13, 2024 पर 12:07 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holidays: देश में सभी बैंक शुक्रवार को बंद रहेंगे।

Bank Holidays: देश में सभी बैंक शुक्रवार को बंद रहेंगे। 15 नवंबर को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक पूरे देश में बंद रहने वाले हैं। देशभर में गुरु नानक जयंती ओर कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसके कारण देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में ग्राहकों को बैंक छुट्टी को ध्यान में रखकर अपना काम निपटाना होगा। यहां उन राज्यों की लिस्ट दी है जहां शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे। चेक करें RBI ने क्यों दी है छुट्टी।

शुक्रवार 15 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक

15 नवंबर 2024 को गुरु नानक जयंती के अवसर पर पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यह दिन सिख समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती का प्रतीक है। गुरु नानक जयंती, जिसे गुरपुरब भी कहा जाता है, कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस मौके पर ज्यादातर राज्यों में छुट्टी होती है। इस कारण ज्यादातर राज्यों में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।


गुरु नानक जयंती

गुरु नानक जयंती सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। यह पावन दिन कार्तिक पूर्णिमा को आता है। गुरु नानक देव जी ने समाज में एकता, भाईचारे और सच्चाई का संदेश दिया। उनके उपदेशों का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा, सामाजिक भेदभाव को मिटाना, और सभी धर्मों के प्रति समानता का भाव रखना था। इस दिन सिख समुदाय में विशेष रूप से गुरुद्वारों में कीर्तन, प्रभातफेरी और लंगर का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी धर्मों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत पावन माना गया है। इस दिन को 'देव दिवाली' के रूप में भी मनाया जाता है और मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का संहार किया था, जिसके उपलक्ष्य में देवताओं ने स्वर्ग में दीप जलाए थे। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है, क्योंकि इससे पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं रहस पूर्णिमा, ओडिशा राज्य में विशेष मान्यता रखती है। इसे भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा और उनके रहस्यमय स्वरूप को समर्पित किया जाता है, जिसमें भगवान का भव्य श्रृंगार और विशेष अनुष्ठान होता है।

देश के इन राज्यों में शनिवार को बंद रहेंगे बैंक

15 नवंबर (शुक्रवार): गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा – मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा सहित अन्य राज्यों में बैंक बंद।

17 नवंबर (रविवार): हॉलिडे।

18 नवंबर (सोमवार): कर्नाटक में कनकदास जयंती के लिए बैंक बंद।

23 नवंबर (शनिवार): चौथा शनिवार और मेघालय में सेनकुट स्नेई महोत्सव।

24 नवंबर (रविवार): देशभर में बैंक बंद।

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

नवंबर 2024 1 2 7 8 12 15 18 23
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

नवंबर में छुट्टियों की लिस्ट

छुट्टियों की लिस्ट दिन
दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/कुट/कन्‍नड़ राज्‍योत्‍सव/गोवर्धन पूजा 1
दिवाली (बलिप्रतिपदा)/बालिपद्यमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत् नव वर्ष दिवस 2
सूर्य षष्ठी डाला छठ (सायं अर्घ्य) 7
सूर्य षष्ठी डाला छठ (प्रात: अर्घ्य)/वांगला महोत्सव 8
ईगास-बग्वाल 12
गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा 15
कनकदास जयंती 18
सेंग कुत्सनेम 23

चाइनीज और अमेरिकी कंपनियों के शेयरों में निवेश से कर सकते हैं मोटी कमाई, जानिए क्या है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।