Bank Holidays: जून में बैंक जाएंगे तो पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट, कई शहरों में लगातार बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays: अगर जून 2026 में आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो बैंक शाखा जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार जून महीने में त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और लोकल त्योहारों के कारण कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 11:53 AM
Bank Holiday: जानिये जून में कब-कब बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holidays: अगर जून 2026 में आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो बैंक शाखा जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार जून महीने में त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और लोकल त्योहारों के कारण कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

खासतौर पर 26 जून को मुहर्रम के मौके पर देश के कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में चेक जमा कराने, ड्राफ्ट बनवाने, पासबुक अपडेट कराने या अन्य शाखा-आधारित सर्विस के लिए ग्राहकों को पहले से योजना बनानी चाहिए।

जून 2026 में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?


15 जून (सोमवार) – YMA Day और राजा संक्रांति

मिजोरम की राजधानी आइजोल में YMA Day के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राजा संक्रांति के कारण बैंकिंग सर्विस प्रभावित रहेंगी। यह छुट्टी सभी राज्यों और शहरों में लागू नहीं होगी।

25 जून (गुरुवार) – मुहर्रम

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मुहर्रम के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

लोकल छुट्टी होने के कारण यह छुट्टी केवल विजयवाड़ा क्षेत्र में लागू होगी।

26 जून (शुक्रवार) – मुहर्रम, आशूरा और यौम-ए-शहादत

यह महीने की सबसे बड़ी बैंक छुट्टियों में से एक होगी। इस दिन नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पटना, भोपाल, नागपुर, रांची, रायपुर, जम्मू, श्रीनगर, कानपुर, बेलापुर, अगरतला और आइजोल समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।बड़ी संख्या में शाखाएं बंद रहने के कारण ग्राहकों को अपने जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है।

29 जून (सोमवार) – संत गुरु कबीर जयंती

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में संत गुरु कबीर जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी केवल शिमला में लागू होगी।

30 जून (मंगलवार) – रेमना नी

आइजोल में रेमना नी पर्व मनाए जाने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगा। इस दिन यहां बैंक शाखाओं में कोई कामकाज नहीं होगा।

आइजोल में सबसे ज्यादा छुट्टियां

जून 2026 में आइजोल में कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 6 साप्ताहिक छुट्टी शनिवार और रविवार तथा 3 लोकल छुट्टियां 15, 26 और 30 जून शामिल हैं।

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सर्विस सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। फिर भी शाखा से जुड़े किसी भी जरूरी काम के लिए बैंक जाने से पहले लोकल छुट्टी की जानकारी जरूर जांच लें।

Gold Price Today: नए महीने के पहले दिन सोना फिसला, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक हुआ सस्ता; इस लेवल पर आई कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।