जून महीने के पहले दिन देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 1 जून की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 157180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मुंबई में भाव 157030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2020 रुपये तक टूटी। 22 कैरेट गोल्ड 1850 रुपये तक सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 4,527.36 डॉलर प्रति औंस पर है।
डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की कीमत में उछाल और सीजफायर को लेकर अमेरिका-ईरान के बीच समझौते पर अनिश्चितता से सोने की कीमतों को झटका लगा है। निवेशक सतर्क रुख लेकर चल रहे हैं। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 93 डॉलर प्रति बैरल के मार्क को क्रॉस कर गई है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 143940 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 157030 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 159590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 146290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी सप्ताह के पहले दिन गिरावट है। सोमवार, 1 जून की सुबह चांदी की कीमत 279900 रुपये प्रति किलोग्राम है। बीते एक सप्ताह में भाव 5000 रुपये नीचे आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 75.54 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के मार्क को पार कर गई थी। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।