Bank Holidays In December: दिसंबर महीने में 11 नहीं 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, Bank एसोसिएशन कर रही हैं हड़ताल

bank holidays December 2021 bank will close for 13 days not 11 due bank employees strike

अपडेटेड Dec 03, 2021 पर 9:09 AM
दिसंबर महीने में 2 दिन बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल

Bank Holidays In December 2021: दिसंबर महीने में बैंक 11 दिन की जगह 13 दिन बंद रहने वाले हैं। दरअसल, अलग-अलग राज्यों में 11 दिन बैंक त्योहारों के कारण बंद हैं। वहीं बैंक एसोसिएशन ने भी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। बैंक कर्मचारियों ने 16 और 17 दिसंबर को दो दिन हड़ताल करने की घोषणा की है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) बैंकों के प्राइवेटाइजेशन का विरोध कर रहा है और इसी विरोध प्रदर्शन के लिए वह दो दिन की हड़ताल कर रहे हैं। आइए जानते हैं दिसंबर में कितने दिन और कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

3 दिसंबर – शुक्रवार - को सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व की वजह से पणजी में बैंक बंद रहेंगे।

5 दिसंबर – रविवार - रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।


11 दिसंबर – शनिवार – दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

12 दिसंबर – रविवार - रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

16 दिसंबर – गुरुवार – बैंक हड़ताल

17 दिसंबर – शुक्रवार – बैंक हड़ताल

18 दिसंबर – शनिवार - शिलॉन्ग में यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के मौके पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

19 दिसंबर – रविवार - रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

24 दिसंबर – शुक्रवार - आइजोल और शिलॉन्ग में क्रिसमस फेस्टिवल ईव के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

25 दिसंबर – शनिवार - देश के अधिकतर राज्यों में क्रिसमस की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

26 दिसंबर – रविवार- रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

30 दिसंबर – गुरुवार - शिलॉन्ग में यू कियांग नांगबा के मौके पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

31 दिसंबर – शुक्रवार - आइजोल में न्यू ईयर ईव के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।