Bank Holidays: क्या शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक? चेक करें राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays: ज्यादातर लोगों के मन में सवाल है कि शुक्रवार को देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे या नहीं। यहां आपको जनवरी के बचे दिनों की छुट्टियों की लिस्ट के बारे में बता रहे है। यहां जानें इस हफ्ते शुक्रवार को किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक..

अपडेटेड Jan 23, 2024 पर 10:33 AM
Bank Holidays: शुक्रवार को देश भर में बंद रहेंगे सभी बैंक।

Bank Holidays: शुक्रवार को देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 26 जनवरी शुक्रवार को गणतंत्र दिवस है। गणतंत्र दिवस के दिन देश सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि ये एक गैजेट्ड हॉलिडे है। जनवरी महीने को खत्म होने में 10 दिन से भी कम दिन बचा है। अब इन दिनों में पांच दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ये छुट्टियां सभी राज्यों में एक साथ नहीं होगी। सभी राज्यों में छुट्टी उनके त्योहार के आधार पर अलग-अलग दिन होगी।

शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक

शुक्रवार 26 जनवरी को बैंक गणतंत्र दिवस के कारण बंद रहेंगे। सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंकों की ब्रांच शुक्रवार को बंद रहेंगी।


ये है जनवरी 2024 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

23 जनवरी (मंगलवार)- गान-नगाई- मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

25 जनवरी (गुरुवार)- थाई पूसम/मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन- तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश को बैंक बंद रहेंगे।

26 जनवरी (शुक्रवार)- त्रिपुरा, उत्तराखंड, बंगाल में बैंक बंद नहीं हैं। बाकी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

27 जनवरी को चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।

28 जनवरी को रविवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।

26 जनवरी को हीती है गैजेट्ड हॉलिडे

बैंक की छुट्टियां दो तरह की होती हैं। पहली, जो पूरे देश में होती हैं और दूसरी जो सिर्फ राज्य में होती है। राज्य की छुट्टियां केवल उसी राज्य में होती है जिसमें त्योहार होता है। बाकी राज्यों में उस दिन छुट्टी नहीं होती। जैसे गणतंत्र दिवस की छुट्टी पूरे देश में होती है।

ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये निपटा सकते हैं काम

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक कैलेंडर जारी किया है जिसमें उन तारीखों पर बैंक बंद रहते हैं। यानी, बैंक में कामकाज नहीं होता है। बैंक की छुट्टियां राज्य सरकार, केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के 1881 के अधिनियम के तहत लिस्ट हैं। आप छुट्टियों के दिनों अपने काम मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग के जरिये पूरा कर सकते हैं।

ये तीन PSU Stocks रिकॉर्ड ऊंचाई पर, इस कारण धड़ाधड़ हो रही शेयरों की खरीदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।