Bank Holidays: शुक्रवार को देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 26 जनवरी शुक्रवार को गणतंत्र दिवस है। गणतंत्र दिवस के दिन देश सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि ये एक गैजेट्ड हॉलिडे है। जनवरी महीने को खत्म होने में 10 दिन से भी कम दिन बचा है। अब इन दिनों में पांच दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ये छुट्टियां सभी राज्यों में एक साथ नहीं होगी। सभी राज्यों में छुट्टी उनके त्योहार के आधार पर अलग-अलग दिन होगी।
