Bank Holidays for February 2024: 1 फरवरी 2024 को देश का बजट पेश होना है जिसमें सरकार आम लोगों के लिए घोषणाएं करेगी। फरवरी का महीना देश का हमेशा से ही खास रहा है। आपको बता दें कि फरवरी में बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे। फरवरी की 11 दिनों की छुट्टियों में सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। देश में सभी राज्यों में एक साथ बैंक 11 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। बैंक उन्हीं राज्यों में बंद रहेंगे जहां छुट्टियां है।
फरवरी 2024 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
10 फरवरी: दूसरा शनिवार/ लोसर (लोसर के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे)
14 फरवरी: बुधवार, बसंत पंचमी/सरस्वती पूजा (अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे)
15 फरवरी: गुरुवार, लुई-नगाई-नी (इम्फाल में बैंक बंद रहेंगे)
19 फरवरी: सोमवार, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे)
20 फरवरी: मंगलवार, राज्य दिवस/राज्यत्व दिवस (आइजोल और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे)
26 फरवरी: सोमवार, न्योकुम (ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे)
बैंकों की मिलेगी ऑनलाइन सर्विस
बैंक ब्रांच जब बंद रहेंगे तब ग्राहकों की ऑनलाइन बैंकों की सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर फरवरी में आपको भी बैंक जाना है तो पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर जान लें।