Bank Holidays February 2026: फरवरी 2026 में अगर आप बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने फरवरी महीने की बैंक छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में वीकली छुट्टियां, दूसरा और चौथा शनिवार साथ ही कुछ राज्यों में पड़ने वाले त्योहार और खास दिन शामिल हैं।
फरवरी 2026 में पूरे देश में बैंक कब बंद रहेंगे?
फरवरी 2026 में कुछ दिन ऐसे हैं जब देशभर में सभी बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। इनमें रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार शामिल हैं। इन तारीखों पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।
14 फरवरी (शनिवार): दूसरा शनिवार
15 फरवरी (रविवार): वीकली हॉलिडे
22 फरवरी (रविवार): वीकली हॉलिडे
28 फरवरी (शनिवार): चौथा शनिवार
राज्यों में त्योहारों की वजह से एक्स्ट्रा छुट्टियां
फरवरी में कई राज्यों में महाशिवरात्रि (15 फरवरी) के कारण बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होगी। इसके अलावा कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास दिनों पर भी बैंक बंद रहेंगे।
18 फरवरी: सिक्किम में लोसार
19 फरवरी: महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
20 फरवरी: अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में राज्य स्थापना दिवस
बैंक बंद रहने पर कौन-सी सर्विस मिलेंगी?
बैंक ब्रांच बंद होने के बावजूद ग्राहकों को पूरी तरह परेशानी नहीं होगी।
UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सर्विस चालू रहेंगी।
ATM से कैश निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
हालांकि, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, लॉकर से जुड़े काम और ब्रांच के काउंटर पर होने वाले काम इन छुट्टियों के दौरान नहीं हो पाएंगे। RBI और बैंक ग्राहकों से अपील करते हैं कि फरवरी के दूसरे हफ्ते से पहले अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटा लें। खासकर जिन राज्यों में महाशिवरात्रि और अन्य लोकल छुट्टियां हैं। शिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को है और उस दिन रविवार है।