Bank Holidays in February 2023: साल 2023 का पहला महीना जनवरी में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ये महीना खत्म होने के बाद फरवरी शुरू हो जाएगा। 1 फरवरी को देश का बजट (Budget – 2023) पेश होगा। कई राज्यों में फरवरी में 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें सभी रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। फरवरी की 10 छुट्टियों में से बैंक 6 दिन रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के कारण बंद रहने वाले हैं। बाकी बचे 4 दिनों में बैंक सरकारी और लोकल त्योहारों के कारण बंद रहेंगे। फरवरी महीने में महाशिवरात्रि, लोसार, Lui-Ngai-Ni जैसे त्योहार हैं, जिसके कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं जनवरी में छुट्टियों की पूरी लिस्ट..
फरवरी में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक
फरवरी में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक छुट्टी के दिन सभी सार्वजनिक, विदेशी, सहकारी और क्षेत्रीय लोकल बैंकों की सभी शाखाएं बंद रहने वाली हैं। फरवरी में Lui-Ngai-Ni के कारण हैदरबाद में बैंक बंद रहेंगे। शिवारात्रि के त्योहार के कारण भी ज्यादातर बैंक बंद रहने वाले हैं। जब बैंक बंद रहेंगे तो आप उस दिन इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये अपने काम निपटा सकते हैं। बैंक जाकर निपटाने वाले काम आप इन छुट्टियों से पहले या बाद में कर सकते हैं।
फरवरी 2023 में बैंकों में इस दिन रहेगा अवकाश (Bank Holiday Full List on February 2023)
5 फरवरी 2023- पहला रविवार - पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
11 फरवरी, 2023- दूसरा शनिवार - पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
12 फरवरी, 2023- दूसरा रविवार - पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
15 फरवरी, 2023- बुधवार - Lui-Ngai-Ni - हैदराबाद में बैंक रहेंगे बंद
18 फरवरी, 2023- शनिवार - महाशिवरात्रि के दिन अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक रहने वाले हैं।
19 फरवरी, 2023 - तीसरा रविवार - पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
20 फरवरी, 2023- सोमवार - स्टेट डे - आइजॉल में बैंक बंद रहने वाले हैं।
21 फरवरी, 2023- मंगलवार - लोसार - गंगटोक में बैंक बंद रहने वाले हैं।
25 फरवरी, 2023- चौथा शनिवार - पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
26 फरवरी, 2023- चौथा रविवार - पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक