Bank Holidays for February 2024: फरवरी का महीना देश का हमेशा से ही खास रहता है क्योंकि महीने की पहली तारीख को बजट पेश होता है। फरवरी में बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे। फरवरी की 11 दिनों की छुट्टियों में सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। देश में सभी राज्यों में एक साथ बैंक 11 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग दिन होंगी। बैंक उन्हीं राज्यों में बंद रहेंगे जहां छुट्टियां है।
