Bank Holidays: जनवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays January 2026: नए साल की शुरुआत के साथ ही जनवरी का महीना आ चुका है और इस दौरान बहुत से लोग बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने की योजना बनाते हैं। अकाउंट अपडेट कराना हो, लोन से जुड़ा कोई काम हो

अपडेटेड Jan 01, 2026 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: यहां जानिये जनवरी 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holidays January 2026: नए साल की शुरुआत के साथ ही जनवरी का महीना आ चुका है और इस दौरान बहुत से लोग बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने की योजना बनाते हैं। अकाउंट अपडेट कराना हो, लोन से जुड़ा कोई काम हो, केवाईसी करानी हो या फिर किसी जरूरी डॉक्यूमेंट से जुड़ा काम इन सबके लिए कई बार बैंक ब्रांच जाना जरूरी हो जाता है। भले ही आज के समय में ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं काफी बढ़ गई हों, लेकिन फिर भी कुछ काम ऐसे होते हैं जो ब्रांच जाकर ही पूरे हो पाते हैं। ऐसे में अगर आप जनवरी 2026 में बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि किस तारीख को और किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

जनवरी 2026 की बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट – राज्यों के मुताबिक

1 जनवरी 2026 (गुरुवार)


कारण: नया साल / गान-न्गई

आइजोल – मिजोरम

चेन्नई – तमिलनाडु

गंगटोक – सिक्किम

इंफाल – मणिपुर

ईटानगर – अरुणाचल प्रदेश

कोहिमा – नागालैंड

कोलकाता – पश्चिम बंगाल

शिलांग – मेघालय

2 जनवरी 2026 (शुक्रवार)

कारण: नया साल का जश्न / मन्नम जयंती

आइजोल – मिजोरम

कोच्चि – केरल

तिरुवनंतपुरम – केरल

3 जनवरी 2026 (शनिवार)

कारण: हजरत अली का जन्मदिन

लखनऊ – उत्तर प्रदेश

4 जनवरी 2026 (रविवार)

कारण: साप्ताहिक अवकाश

पूरे देश में

10 जनवरी 2026 (शनिवार)

कारण: महीने का दूसरा शनिवार

पूरे देश में

11 जनवरी 2026 (रविवार)

कारण: साप्ताहिक अवकाश

पूरे देश में

12 जनवरी 2026 (सोमवार)

कारण: स्वामी विवेकानंद जयंती

कोलकाता – पश्चिम बंगाल

14 जनवरी 2026 (बुधवार)

कारण: मकर संक्रांति / माघ बिहू

अहमदाबाद – गुजरात

भुवनेश्वर – ओडिशा

गुवाहाटी – असम

ईटानगर – अरुणाचल प्रदेश

15 जनवरी 2026 (गुरुवार)

कारण: पोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल / मकर संक्रांति

बेंगलुरु – कर्नाटक

चेन्नई – तमिलनाडु

गंगटोक – सिक्किम

हैदराबाद – तेलंगाना

विजयवाड़ा – आंध्र प्रदेश

16 जनवरी 2026 (शुक्रवार)

कारण: तिरुवल्लुवर दिवस

चेन्नई – तमिलनाडु

17 जनवरी 2026 (शनिवार)

कारण: उझावर थिरुनाल

चेन्नई – तमिलनाडु

18 जनवरी 2026 (रविवार)

कारण: साप्ताहिक अवकाश

पूरे देश में

23 जनवरी 2026 (शुक्रवार)

कारण: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी

अगरतला – त्रिपुरा

भुवनेश्वर – ओडिशा

कोलकाता – पश्चिम बंगाल

24 जनवरी 2026 (शनिवार)

कारण: महीने का चौथा शनिवार

पूरे देश में

25 जनवरी 2026 (रविवार)

कारण: साप्ताहिक अवकाश

पूरे देश में

26 जनवरी 2026 (सोमवार)

कारण: गणतंत्र दिवस

देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays: आज 1 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक या खुलेंगी ब्रांच? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।