Bank Holidays January 2026: नए साल की शुरुआत के साथ ही जनवरी का महीना आ चुका है और इस दौरान बहुत से लोग बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने की योजना बनाते हैं। अकाउंट अपडेट कराना हो, लोन से जुड़ा कोई काम हो, केवाईसी करानी हो या फिर किसी जरूरी डॉक्यूमेंट से जुड़ा काम इन सबके लिए कई बार बैंक ब्रांच जाना जरूरी हो जाता है। भले ही आज के समय में ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं काफी बढ़ गई हों, लेकिन फिर भी कुछ काम ऐसे होते हैं जो ब्रांच जाकर ही पूरे हो पाते हैं। ऐसे में अगर आप जनवरी 2026 में बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि किस तारीख को और किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
