Bank Holidays: मई की गर्मी के बीच अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। इस महीने देशभर में बैंकों की छुट्टियां काफी ज्यादा रहने वाली हैं। त्योहार, जयंती और वीकेंड को मिलाकर 12 दिन बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। ऐसे में अगर आपने पहले से प्लानिंग नहीं की, तो आपको बैंक के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल की तरह इस बार भी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर चुका है। इन छुट्टियों में नेशनल, लोकर और धार्मिक कारणों से होने वाली छुट्टी भी शामिल है। इनका असर अलग-अलग राज्यों में देखने को मिलेगा।
मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
मई 2026 में छुट्टियों का सिलसिला महीने की शुरुआत से ही शुरू हो जाएगा।
1 मई (शुक्रवार): महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
3, 10, 17, 24, 31 मई: सभी रविवार को देशभर में बैंक बंद
9 मई (शनिवार): दूसरा शनिवार + रवींद्रनाथ टैगोर जयंती (कुछ राज्यों में)
16 मई: कुछ राज्यों में स्टेट डे के कारण छुट्टी
23 मई (शनिवार): चौथा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद
26 मई: काजी नजरुल इस्लाम जयंती (कुछ राज्यों में)
27-28 मई: बकरीद (ईद-उल-अजहा) के कारण कई राज्यों में बैंक बंद
बैंकिंग सर्विस पर क्या पड़ेगा असर?
इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे चेक क्लियरेंस, कैश जमा या निकासी ब्रांच के जरिए नहीं कर पाएंगे। डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम पर असर पड़ सकता है। हालांकि, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI जैसे Google Pay, PhonePe से पैसा ट्रांलफर कर पाएंगे। ATM से कैश भी निकाल सकेंगे। ये सभी सर्विस 24/7 चालू रहेंगी।
बैंक छुट्टियां राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। यानी जरूरी नहीं कि जिस दिन एक राज्य में बैंक बंद हो, उसी दिन दूसरे राज्य में भी छुट्टी हो। इसलिए घर से निकलने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी जरूर चेक करें। मई में छुट्टियां ज्यादा होने के कारण बैंकिंग से जुड़े कामों में देरी हो सकती है। बेहतर यही है कि आप पहले से प्लान करें और जरूरी काम समय रहते निपटा लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।