Get App

Holidays in September: बैंक सितंबर में 13 दिन और शेयर बाजार 8 दिन रहेगा बंद, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

अगले महीने सितंबर 2022 में 13 दिनों के लिए बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। इनमें वीकेंड की छुट्टियां भी शामिल है। अगर आपको अगले महीने किसी काम से बैंक जाना है तो छुट्टियों की लिस्ट को चेक करके ही घर से निकलिएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2022 पर 7:28 PM
Holidays in September: बैंक सितंबर में 13 दिन और शेयर बाजार 8 दिन रहेगा बंद, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
सितंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holidays in September 2022: अगले महीने सितंबर 2022 में 13 दिनों के लिए बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। इनमें वीकेंड की छुट्टियां भी शामिल है। अगर आपको अगले महीने किसी काम से बैंक जाना है तो छुट्टियों की लिस्ट को चेक करके ही घर से निकलिएगा। देश में बैंक महीने के पहले और चौथे शनिवार को काम करते हैं। जबकि, दूसरे और तीसरे शनिवार को छुट्टी होती है। बैंक सभी रविवार को भी बंद रहते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के छुट्टी के कैलेंडर के अनुसार सितंबर में कुल 13 छुट्टियां हैं। सितंबर महीने में नवरात्रि शुरू हैं। साथ ही गणेण चतुर्थी का भी त्योहार है। इसके अलावा 8 दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।

13 दिन बैंक 8 दिन शेयर बाजार रहेगा बंद

सितंबर में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा शेयर बाजार 8 दिन के लिए बंद रहने वाला है। शनिवार और रविवार के दिन शेयर बाजार की छुट्टी होती है। इस कारण सितंबर में 8 दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। किसी त्योहार के कारण सितंबर में शेयर बाजार बंद नहीं होगा।

सितंबर 2022 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची

सब समाचार

+ और भी पढ़ें