Bank Locker Charges: बैंक लॉकर में ज्यादातर लोग वैल्यूबल चीजें जैसे गोल्ड, जरूरी डॉक्यूमेंट या कैश रखते हैं। आज के समय में लोग घर में कीमती चीजें जैसे गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी बैंक लॉकर में रखना ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। ज्यादातर सभी बैंक अपनी ब्रांच में लॉकर की सर्विस देते हैं। इसके लिए वह एक सालाना फीस भी चार्ज करते हैं। यहां आपको ICICI Bank, PNB, SBI और HDFC बैंक के लॉकर चार्जेस के बारे में बता रहे हैं।
आईसीआईसीआई बैंक के लॉकर शुल्क (ICICI Bank Locker Charges)
आईसीआईसीआई बैंक छोटे साइज के लॉकर के लिए सालाना 1,200 रुपये से 5,000 रुपये के बीच चार्ज लेता है। वह मध्यम साइज के लॉकर के लिए 2,500-9,000 रुपये वसूलता है। एक बड़े लॉकर के लिए आईसीआईसीआई बैंक 4,000-15,000 रुपये वसूलता है। सबसे बड़े साइज के लॉकर के लिए 10,000 रुपये से 22,000 रुपये के बीच फीस लेता है। साथ ही इसके ऊपर जीएसटी भी लगाया जाता है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक लॉकर का किराया सालाना एडवांस लिया जाता है। लॉकर मिलने के लिए जरूरी है कि उस ब्रांच में लॉकर उपलब्ध हो। बैंक लॉकर की ज्यादा जानकारी के लिए आपको ब्रांच जाना होगा।
पंजाब नेशनल बैंक लॉकर चार्ज (Punjab National Bank’s Locker Charges)
पंजाब नेशनल बैंक लॉकर के लिए 1,250 रुपये ग्रामीण और सेमी अर्बन एरिया के लिए लेता है। अर्बन और मेट्रो के लिए बैंक लॉकर का चार्ज 2,000 से 10,000 रुपये तक है।
एसबीआई के बैंक लॉकर चार्ज (SBI Locker Charges)
एसबीआई 500 रुपये से 3,000 रुपये का चार्ज के दायरे में लॉकर शुल्क वसूलता है। मेट्रो और मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों में, बैंक छोटे, मध्यम, बड़े और अतिरिक्त बड़े आकार के लॉकरों के लिए क्रमशः 2,000 रुपये, 4,000 रुपये, 8,000 रुपये और 12,000 रुपये चार्ज करता है। अर्ध-शहरी और ग्रामीण स्थानों में, एसबीआई क्रमशः छोटे, मध्यम, बड़े और अतिरिक्त बड़े आकार के लॉकरों के लिए 1,500 रुपये, 3,000 रुपये, 6,000 रुपये और 9,000 रुपये चार्ज करता है।
एचडीएफसी बैंक के लॉकर चार्ज (HDFC Bank Locker Charges)
HDFC बैंक सालाना 550 रुपये से 20,000 रुपये तक का चार्ज बैंक लॉकर के लिए लेता है। बैंक ग्रामीण इलाकों की ब्रांच में 550 रुपये चार्ज लेता है। मेट्रो शहरों में बड़े लॉकर के लिए अधिकतम 20,000 रुपये चार्ज लेता है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक बैंक लॉकर चार्ज अलग-अलग शहरों में अलग होता है। लॉकर का किराया साइज और ब्रांच की लोकेशन पर निर्भर करता है।