Bank of Baroda Special FD: बैंक ऑफ बड़ौदा लेकर आया स्पेशल FD, जानें कितना ज्यादा है इन पर ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा आज मंगलवार को स्पेशल FD प्लान शुरू किया है। इसके तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ने 444 दिन और 555 दिनों की 2 FD निकाली हैं जिसमें ग्राहकों को 6 फीसदी तक की ब्याज ऑफर किया जा रहा है

अपडेटेड Aug 16, 2022 पर 8:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank of Baroda लेकर आया स्पेशल एफडी।

Bank of Baroda Special FD: भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर कई बैंक ने विशेष FD योजनाएं शुरू की है। अब इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) का नाम भी जुड़ गया है। पब्लिक सेक्टर बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज मंगलवार को एक स्पेशल FD प्लान शुरू किया है। इसके तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ने 444 दिन और 555 दिनों की 2 FD निकाली हैं जिसमें ग्राहकों को 6 फीसदी तक की ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

स्पेशल एफडी

बैंक ऑफ बड़ौदा 444 दिनों की एफडी पर 5.75 प्रतिशत सालाना और 555 दिनों की FD पर 6 फीसदी का ब्याज दे रहा है। यह ब्याज 16 अगस्त को 31 दिसंबर 2022 तक कराई जाने वाली एफडी पर मिलेगा। ये ब्याज 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर मिलेगा। इसमें सीनियर सिटिजन को एक्स्ट्रा 5 फीसदी का ब्याज मिलेगा।


BOB की FD पर ब्याज

7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 3.50 प्रतिशत

15 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 3.50 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 4.50 प्रतिशत

91 दिन से 180 दिन - आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 4.50 प्रतिशत

181 दिन से 270 दिन - आम जनता के लिए: 4.65 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.15 प्रतिशत

271 दिन और उससे अधिक और 1 साल से कम - आम जनता के लिए: 4.65 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.15 प्रतिशत

1 साल - आम जनता के लिए: 5.30 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.80 प्रतिशत

1 साल से 400 दिन से अधिक - आम जनता के लिए: 5.45 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.95 प्रतिशत

400 दिन से अधिक और 2 साल तक - आम जनता के लिए: 5.45 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.95 प्रतिशत

2 साल से अधिक और 3 साल तक - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.00 प्रतिशत

3 साल से अधिक और 5 साल तक - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.00 प्रतिशत

5 साल से अधिक से 10 साल तक - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.00 प्रतिशत

Gainers & Losers: ऐसे 8 स्टॉक्स जिसमें 16 अगस्त को दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।