Bank of Baroda Special FD: भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर कई बैंक ने विशेष FD योजनाएं शुरू की है। अब इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) का नाम भी जुड़ गया है। पब्लिक सेक्टर बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज मंगलवार को एक स्पेशल FD प्लान शुरू किया है। इसके तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ने 444 दिन और 555 दिनों की 2 FD निकाली हैं जिसमें ग्राहकों को 6 फीसदी तक की ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
