Bank of Baroda ने रिटेल टर्म डिपॉजिट पर बढ़ाई ब्याज दरें, 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा

बड़ौदा टैक्स सेविंग टर्म डिपॉजिट के साथ-साथ बड़ौदा एडवांटेज फिक्स्ड डिपॉजिट, जो कि एक नॉन-कॉलेबल रिटेल टर्म डिपॉजिट स्कीम है की भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले दिसंबर 2022 में रिटेल टर्म डिपॉजिट की ब्याज दरों में 65 आधार अंकों तक और नवंबर 2022 में 100 आधार अंकों तक की वृद्धि की थी

अपडेटेड Mar 19, 2023 पर 9:03 PM
पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने घरेलू रिटेल टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है।

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने घरेलू रिटेल टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। बैंक ने चुनिंदा अवधि के डिपॉजिट्स पर ब्याज दरें बढ़ाई है। जिन डिपॉजिट्स पर ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं, उसमें NRO (नॉन रेसिडेंट ऑर्डिनरी अकाउंट) और NRE (नॉन रेसिडेंट एक्सटर्नल) टर्म डिपॉजिट शामिल हैं। बैंक ने एक बयान में कहा कि ये दरें दो करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट्स पर लागू होगी। नई दरें 17 मार्च 2023 से लागू हो गई है।

अब कितनी होगी ब्याज दर

तीन साल से पांच साल की अवधि के लिये डिपॉजिट पर ब्याज दर अब 6.5 प्रतिशत होगी। वहीं, रेसिडेंट इंडियन सीनियर सिटीजन के मामले में यह दर 7.15 प्रतिशत है। पांच साल से दस साल की अवधि की टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.5 प्रतिशत जबकि वरिष्ठ नागिरकों के लिये 7.5 प्रतिशत होगी।


इन स्कीम्स की भी बढ़ी ब्याज दरें

बड़ौदा टैक्स सेविंग टर्म डिपॉजिट के साथ-साथ बड़ौदा एडवांटेज फिक्स्ड डिपॉजिट, जो कि एक नॉन-कॉलेबल रिटेल टर्म डिपॉजिट स्कीम है की भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने इससे पहले दिसंबर 2022 में रिलेट टर्म डिपॉजिट ब्याज दरों में 65 आधार अंकों तक और नवंबर 2022 में 100 आधार अंकों तक की वृद्धि की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।