Bank of India ने बढ़ाया FD पर ब्याज, सीनियर सिटीजन को दे रहा है 7.55% का ब्याज

FD Rates: देश के पब्लिक सेक्टर बैंक बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक ने 2 करोड रुपये से कम की एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक 444 दिनों की FD पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। BOI 444 दिनों की FD पर आम लोगों को 7.05 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 2:17 PM
Story continues below Advertisement
बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने FD की दरों को रिवाइज किया है।

FD Rates: देश के पब्लिक सेक्टर बैंक बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने FD की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक ने 2 करोड रुपये से कम की एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक 444 दिनों की FD पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। BOI 444 दिनों की FD पर आम लोगों को 7.05 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक इसी एफडी पर सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 2 से 5 साल की एफडी पर 7.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

बैंक ऑफर कर रहा है इतना ब्याज

बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर 3 फीसदी से लेकर 6.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये ब्याज दर घरेलू, NRO और NRE डिपॉजिट पर मिलेगी। बैंक अपनी खास 444 दिनों की FD आम लोगों को 7.05 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, 2 से 5 साल की एफडी पर 7.25 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।


बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी हाल में बढ़ाया ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल में FD पर इंटरेस्ट एक बार फिर रिवाइज किया था। बैंक ने सीनियर सिटीजन के लिए FD पर ब्याज दरों को 0.65 फीसदी तक बढ़ाया है। बैंक ये ब्याज 2 करोड़ रुपये की एफडी पर दे रहा है। बैंक अपने ग्राहकों को 3.50 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.80 फीसदी का ब्याज अपने ग्राहकों को दे रहा है।

PNB की FD पर ब्याज दरें 

बैंक ने 1 वर्ष से 665 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज दर में 45 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। अब इसमें 6.30% के बजाए 6.75% ब्याज मिल रहा है। इसी तरह, 667 दिनों से 2 साल की FD पर 6.75% की दर से ब्याज मिलेगा। बैंक ने दो साल से अधिक और तीन साल तक की FD पर 6.75% का ब्याज दे रहा है। वहीं, 666 दिनों की FD पर सबसे अधिक 7.25% का ब्याज दिया जा रहा है।

Market live update: Sensex 500 अंक टूटा, Nifty 18000 के नीचे, टाटा मोटर्स, टीसीएस और इंफोसिस में जोरदार एक्शन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।