Closing bell: Symposium में पॉवेल के स्पीच से पहले बाजार हुआ नर्वस, सेंसेक्स-निफ्टी 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद

Closing bell:स्टॉकहोम में होने वाले Symposium में पॉवेल के स्पीच से पहले बाजार आज नर्वस नजर आया है। सेंसेक्स, निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट पर बंद हुए है। बैंकिंग शेयरों में दबाव से बैंकिंग इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी फिसला है

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 3:53 PM
09 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 203.13 करोड़ रुपए की बिकवाली की

03:41PM

स्टॉकहोम में होने वाले Symposium में पॉवेल के स्पीच से पहले बाजार आज नर्वस नजर आया है। सेंसेक्स, निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट पर बंद हुए है। बैंकिंग शेयरों में दबाव से बैंकिंग इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी फिसला है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरो में भी बिकवाली देखने को मिली है। बैंकिंग, इंफ्रा, रियल्टी शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। मेटल, FMCG शेयरों में भी दबाव रहा। सेंसेक्स 632 प्वाइंट गिरकर 60,115 पर बंद हुआ है। निफ्टी 187 प्वाइंट गिरकर 17,914 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 568 प्वाइंट गिरकर 42,015 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 157 प्वाइंट गिरकर 31,559 पर बंद हुआ है।

03:05PM


खराब उत्पाद और सेवाओं की शिकायत करना आसान होने जा रहा है। जल्द ही आप कंज्यूमर अफेयर मंत्रालय की नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर व्हाट्सएप के जरिए शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इस खबर पर ज्यादा डिटेल देते हुए सीएनबीसी-आवाज के असीम मनचंदा ने बताया कि अब खराब उत्पाद और सेवाओं की शिकायत आसान होगी। अब नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर हो शिकायत सकेगी। ग्राहक जल्द ही व्हाट्सएप के जरिए भी शिकायत कर पाएंगे। व्हाट्सएप पर अपनी शिकायत से जुड़े दस्तावेज भी भेज सकेंगे। व्हाट्सएप पर शिकायत का स्टेटस भी ट्रैक हो सकेगा। मंत्रालय जल्द ही व्हाट्सएप से शिकायत लेगा। बता दें कि हर साल हेल्पलाइन पर 7 लाख से ज्यादा शिकायतें आती हैं। आधी से ज्यादा शिकायतें फोन हेल्पलाइन पर आती हैं। 10 भाषाओं में 50 से ज्यादा हेल्पलाइन खोली गई हैं। 90% शिकायतों का निपटारा हेल्पलाइन के जरिए होता है।

03:00PM

रिलायंस कैपिटल बोली मामले में कल का दिन काफी अहम है। कल मामले पर कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स का फैसला आ सकता है। इस खबर पर ज्यादा डिटेल देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने बताया कि रिलायंस कैपिटल मामले में कल CoC का फैसला संभव है। NCLT 12 जनवरी को मामले में टोरेंट ग्रुप का पक्ष सुनेगा। बता दें रिलायंस कैपिटल की बोली प्रक्रिया 21 दिसंबर को पूरी हुई थी। टोरेंट इन्वेस्टमेंट ने 8640 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाई है। टोरेंट के पीछे हिंदुजा ग्रुप ने 8110 करोड़ रुपए की बोली लगाई है। बोली के बाद की कहानी पर नजर डालें तो 22 दिसंबर के हिंदुजा ने 8950 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। टोरेंट की बोली में अपफ्रंट कैश सबसे ज्यादा था। इस मामले पर एक्सपर्ट का कहना है कि हिंदुजा की नई बोली से प्रक्रिया लेट हो सकती है और मामला उलझ सकता है। बिनानी, DHFL की तरह रिलायंस कैपिटल की बोली प्रक्रिया पारदर्शी है। SREI मामले में नई बोली CoC ने पहले ही खारिज की थी।

02:40PM

अदानी ग्रुप के शेयरों में आज तेज गिरावट देखने को मिली है। अदानी एंटरप्राइजेज 7 फीसदी से ज्यादा गिरा है। अदानी पोर्ट, अदानी ग्रीन, अदानी पावर, अंबुजा और ACC भी 3 से 4 फीसदी फिसले हैं।

02:30PM

PSU bank,बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने 2 करोड रुपये से कम की एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक 444 दिनों की FD पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। BOI 444 दिनों की FD पर आम लोगों को 7.05 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक इसी एफडी पर सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 2 से 5 साल की एफडी पर 7.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

02:10PM

एक्सिस सिक्योरिटीज के नवीन कुलकर्णी का कहना है कि थोड़ा मुश्किल होने के बावजूद साल 2023 इक्विटी बाजार के लिए 2022 की तुलना में बेहतर रहेगा। साल 2022 में इक्विटी मार्केट का रिटर्न लो सिंगल डिजिट में था। 2023 में हमें इससे बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद हैं। नवीन का मानना है कि ये आईटी शेयरों में खरीदारी शुरू करने का सही समय नहीं है। इस समय आईटी कंपनियों के कारोबार में मंदी देखने को मिल रही है। उन्होंने ये भी कहा कि वित्त 2024 को लेकर अभी स्थितियां साफ नहीं हैं। ऐसे में आईटी कंपनियों में खरीदारी शुरू करने के लिए सबसे बेहतर समय चौथी तिमाही के नतीजे आने के बाद का होगा।

Daily Voice: चौथी तिमाही के नतीजों के बाद ही IT शेयरों में करें खरीदारी, 2023 में इक्विटी मार्केट देगा अच्छा रिटर्न

01:50PM

AXIS BANK ने बताया है कि उसने 9 जनवरी को Max Fin के साथ करार रिन्यू किया है। Max Life में बचे हुए 7 फीसदी हिस्से के अधिग्रहण के लिए करार में बदलाव किया गया है।

01:30PM

डॉलर के मुकाबले रुपये में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। रुपया दिन के ऊपरी स्तर पर दिख रहा है। रुपया निचले स्तर से 28 पैसे मजबूत हुआ है।

01:20PM

CENTRAL BK OF INDIA ने MCLR में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। उधर J&K BANK ने लेंडिंग रेट में 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

01:00PM

मोबियस कैपिटल पार्टनर्स के संस्थापक मार्क मोबियस का कहना है कि भारत ने दुनिया की तुलना में आउटपरफॉर्म किया है। 2023 में भी भारत का आउटपरफॉर्मेंस बरकरार रहेगा। उनका मानना है कि भारतीय सरकार ने भारत की बेहतर ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है। दुनिया की तुलना में भारत के फंडामेंटल अच्छे हैं। मोदी सरकार के रिफॉर्म की वजह से भारत चमकता सितारा है।

12:45PM

COAL INDIA ने 9 कोल प्रोजेक्ट के लिए LoA जारी किया है। ये प्रोजेक्ट MOD रूट के जरिए ऑपरेट होंगे।

12:40PM

BHARTI AIRTEL ने भुवनेश्वर, कटक और राउरकेला में 5G सेवा लॉन्च की है।

12:35PM

DECEMBER MUTUAL FUND DATA: दिसंबर में म्यूचुअलफंडों में नेट इक्विटी इनफ्लो महीने दर महीने आधार पर 2224 करोड़ रुपए से बढ़कर 7280.4 करोड़ रुपए पर आ गई है। दिसंबर में हाइब्रिड फंड इनफ्लो 2255.3 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, नेट इक्विटी इनफ्लो पिछले महीने के 2224 करोड़ रुपए से बढ़कर 7280.4 करोड़ रुपए पर आ गया है। दिसंबर में कुल AUM 40.37 लाख करोड़ रुपए से घटकर 39.88 लाख करोड़ रुपए रहा है। वहीं, ETF इनफ्लो पिछले महीनें के 1967.3 करोड़ रुपए से बढ़कर 8788.4 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि क्रेडिट रिस्क आउटफ्लो पिछले महीने के 204.1 करोड़ रुपए से बढ़कर 276 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, लार्ज कैप फंड आउटफ्लो पिछले महीने के 1038.8 करोड़ रुपए से घटकर 26.4 करोड़ रुपए पर रहा है।

12:20 PM

AJANTA PHARMA को US एफडीए से FLUPHENAZINE HYDROCHLORIDE दवा के लिए मंजूरी मिल गई है।

12:00 PM

JINDAL WORLDWIDE ने बताया है कि वह अहमदाबाद में EV टू-व्हीलर यूनिट लगाएगी। नई यूनिट में कंपनी सालाना 2.5 लाख EV बनाएगी।

11:40 AM

तीसरी तिमाही में JLR की बिक्री 15 फीसदी बढ़ने से टाटा मोटर्स ने रफ्तार पकड़ी है। आज ये शेयर 6 परसेंट से ज्यादा उछला है। ब्रोकरेज हाउस CLSA ने कहा है कि आगे कंपनी के मार्जिन और बेहतर होंगे। CLSA ने  टाटा मोटर्स के लिए 512 रुपए का दिया लक्ष्य दिया है।

11:20 AM

खराब बाजार में भी मेटल शेयर आज चमक रहे हैं। चीन की रीओपनिंग थीम ने मेटल शेयरों में जोश भर दिया है। हिंदुस्तान कॉपर 5 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। टाटा स्टील, हिंडाल्को में भी 2 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल रहा है।

11:00 AM

TCS के नतीजों के बाद IT शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा फिसला है। सरकारी बैंकों में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। PSU बैंक इंडेक्स करीब 2 फीसदी टूटा है।

10:46 AM

बाजार में गिरावट गहरा गई है। निफ्टी 18000 के नीचे फिसल गया है। बाजार दिन के निचले स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट है। जबकि निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में गिरावट है। निफ्टी 140 अंक यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 17958 के स्तर पर दिख रहा है।

10:26 AM

फेड चेयरमैन के भाषण से पहले बाजार नर्वस दिख रहा है। निफ्टी 18000 के आसपास दिख रहा है। निफ्टी बैंक में भी 400 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। फेड अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका में दरें 5 फीसदी के ऊपर बनी रह सकती हैं।

10:05 AM

अनुमान से कम मार्जिन और सु्स्त डिमांड की आशंका से TCS आज 2.5 फीसदी से ज्यादा फिसला है। सीएनबीसी-आवाज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में मैनेजमेंट ने कहा है कि खराब माहौल में भी प्रदर्शन बेहतर रहा है। अगले साल डबल डिजिट ग्रोथ का भरोसा है। लेकिन यूरोप को लेकर चिंता है।

09:55 AM

बाजार में कमजोरी गहराती दिख रही है। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट है। फिलहाल सेंसेक्स 295.96 अंक यानी 0.49 फीसदी की कमजोरी के साथ 60,451.35 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 75 अंक यानी 0.46 फीसदी की कमजोरी के साथ 18010 के स्तर के आसपास दिख रहा है।

09:34 AM

डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 बढ़कर  82.27 के स्तर पर खुला है। जबकि कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.36 के स्तर पर बंद हुआ था।

09:20 AM

कल की तेजी के बाद बाजार आज लाल निशान में खुला है। फिलहाल सेंसेक्स 235 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 60511.76 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं निफ्टी 52.85 अंक यानी 0.29 फीसदी की कमजोरी के साथ 18048 के स्तर पर दिख रहा है।

09:05 AM

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार हरे निशान में दिख रहा है। निफ्टी 18120 के पार कारोबार कर रहा है। वहीं सेंसेक्स  में 55 अंक की बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 60,805.14 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी करीब 50 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 18150 के पार दिख रहा है।

टेक्निकल ग्लिच पर SEBI की नई गाइडलाइन

एक्सचेंज की ओर से तकनीकी दिक्कत पर SEBI ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि एक्सचेंज में कोई तकनीकी गड़बड़ी आने पर 15 मिनट के अंदर इसकी जानकारी देनी होगी। अगर ट्रेडिंग एक घंटे में नॉर्मल नहीं हुई तो सभी एक्सचेंजों को ट्रेडिंग का वक्त

डेढ़ घंटे बढ़ाना होगा।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

आज ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा है। लेकिन SGX NIFTY फ्लैट दिख रहा है। उधर US FUTURES पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। DOW कल गिरकर बंद हुआ था। फेड अधिकारियों ने ब्याज दरों के 5 फीसदी के ऊपर निकलने की आशंका जताई है। कल के कारोबार में डाओ जोन्स और S&P 500 इंडेक्स कल लाल निशान में बंद हुए थे। हालांकि नैस्डैक 66 अंक चढ़कर बंद हुआ था। टेस्ला का शेयर 6 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ था। 2 फेड अधिकारियों के बयान के बाद कल अमेरिकी बाजारों पर दबाव दिखा था।

एशियाई बाजार मिलेजुले

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुझान है। SGX NIFTY 16 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.84 फीसदी बढ़त के साथ 26192.44 के आसपास नजर आ रहा है। जबकि स्ट्रेट टाइम्स में 0.22 फीसदी की गिरावट दिख रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 14759.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.08 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 21370.42 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.42 फीसदी की मजबूती दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 3176.08 के स्तर पर दिख रहा है।

Stocks in the news: खबरों वाले शेयर, आज इनमें देखने को मिल सकती है जोरदार हलचल

अब कैसी रह सकती है बाजार की चाल

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि ऐसा लगता है कि निफ्टी ने शुक्रवार को 17795 के स्तर पर एक हायर बॉटम बना लिया था। लेकिन इसकी पुष्टि तभी होगी जब बाजार में आने वाले कारोबारी सत्रों में भी तेजी देखने को मिलेगी। नागराज शेट्टी का मानना है कि बाजार की वर्तमान तेजी बुल्स के लिए एक अच्छा संकेत हो सकती है। निफ्टी में हमें अगले कुछ कारोबारी सत्रों में 18250-18300 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। इसके बाद अगर निफ्टी इन लेवल्स के ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तो फिर बाजार पर बुल्स का जलवा फिर से देखने को मिलेगा।

स्टॉक्स इन न्यूज

TCS: दिसंबर तिमाही में TCS के कंसोलीडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधार पर 19.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और ये 58229 करोड़ रुपये रही है। कॉन्स्टेंट करेंसी टर्म में देखें तो दिसंबर तिमाही कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 13.5 फीसदी की बढ़त हुई है। वहीं, कंपनी की ऑपरेटिंग मार्जिन 0.5 फीसदी घटकर 24.5 फीसदी पर आ गई है। नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 10846 करोड़ रुपये रही है।

ल्यूपिन (Lupin): स्पेनिश स्वास्थ्य मंत्रालय ने गैर-डिस्ट्रोफिक मायोटोनिक (एनडीएम) विकारों वाले वयस्कों में मायोटोनिया के उपचार के लिए ल्यूपिन के NaMuscla (मैक्सिलेटिन) के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।

सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स (Sona BLW Precision Forgings): कंपनी सर्बियन कंपनी नोवेलिक डी ओ ओ बेओग्राद - ज़्वेजदारा (NOVELIC d.o.o. Beograd – Zvezdara) में 54 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स (IRB Infrastructure Developers): IRB इंफ्रा और इसकी निजी InvIT शाखा ने दिसंबर 2022 में अपने तहत आने वाले सभी परियोजनाओं के टोल संग्रह में 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। दिसंबर 2022 में टोल संग्रह दिसंबर 2021 के 294 करोड़ रुपये के मुकाबले 388 करोड़ रुपये पर रहा है।

टाटा मोटर्स (Tata Motors): टाटा मोटर्स ने बताया है कि दिसंबर में Jaguar Land Rover की होल सेल में सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़त हुी है। जबकि तिमाही आधार पर इसकी बिक्री में 5.7 फीसदी की बढ़त हुई है। दिसंबर में कंपनी ने Jaguar Land Rover की 79,591 यूनिट बेची है।

स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस (Star Health and Allied Insurance): कंपनी ने FY23 के नौ महीनों की अवधि में ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम में 13 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। ये 7774 करोड़ रुपये से बढ़कर 8752 करोड़ रुपये पर आ गई है। इसी तरह रिटेल हेल्थ प्रीमियम सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 8045.5 करोड़ रुपये पर रही है।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

नतीजों के दम इन शेयरों में रहेगी हलचल

आज Atharv Enterprises, Excel Realty N Infra, Gala Global Products, GI Engineering Solutions, Marsons, Quest Capital Markets और Visagar Financial Services के दिसंबर तिमाही के नतीजे आएंगे जिन पर बाजार की नजरें रहेंगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17981 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17933 और 17854 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18138 फिर 18186 और 18265 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42293 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42168 और 41965 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42698 फिर 42823 और 43026 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Global market: ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, एशिया में बढ़त,SGX NIFTY फ्लैट

FII और DII आंकड़े

09 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 203.13 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1723.79 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।