Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी में हमें अगले कुछ कारोबारी सत्रों में 18250-18300 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। इसके बाद अगर निफ्टी इन लेवल्स के ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तो फिर बाजार में बुल्स का जलवा फिर से देखने को मिलेगा
09 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 203.13 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1723.79 करोड़ रुपए की खरीदारी की
9 जनवरी को बाजार लगातार तीन दिनों के गिरावट के दौर से बाहर आते हुए 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। कल आई रिकवरी में सभी सेक्टरों की भागीदारी रही। अब तक काफी पिट चुके क्वालिटी शेयरों में आई शॉर्ट कवरिंग और ग्लोबल मार्केट से मिले सपोर्ट के चलते बाजार जोश में रहा। Sensex 847 अंकों की बढ़त लेकर 60747 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 242 अंकों की बढ़त के साथ 18101 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन बनाते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था। निफ्टी के लिए कल 17750 और 18000 के मनोवैज्ञानिक लेवल पर मजबूत सपोर्ट नजर आया था।
आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि कल डेली चार्ट पर एक बड़ा बुल कैंडल बनता दिखा है। ये बाजार में पिछले कुछ कारोबारी सत्रों के गिरावट के बाद एक अपसाइड बाउंस का संकेत है। डेली चार्ट पर लोअर टॉप और लोअर बॉटम फार्मेशन के बाद ऐसा लगता है कि निफ्टी ने शुक्रवार को 17795 के स्तर पर एक हायर बॉटम बना लिया था। लेकिन इसकी पुष्टि तभी होगी जब बाजार में आने वाले कारोबारी सत्रों में भी तेजी देखने को मिलेगी। नागराज शेट्टी का मानना है कि बाजार की वर्तमान तेजी बुल्स के लिए एक अच्छा संकेत हो सकती है। निफ्टी के लिए इस समय 18000 के लेवल पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17981 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17933 और 17854 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18138 फिर 18186 और 18265 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42293 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42168 और 41965 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42698 फिर 42823 और 43026 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
19000 की स्ट्राइक पर 26.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18500 पर सबसे ज्यादा 23.01 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं,18000 की स्ट्राइक पर 18.87 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
19000 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18900 पर भी 59350 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
18200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18000और फिर 18100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
18000 की स्ट्राइक पर 32.07 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 27.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17000 की स्ट्राइक पर 27.84 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
18000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.47 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17300 पर भी 1.21 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17400 पर 52800 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17100 और फिर 18200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
इनमें Power Grid Corporation of India, Abbott India, Oracle Financial, Infosys और PI Industries के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
09 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 203.13 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1723.79 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
70 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 70 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Mahindra & Mahindra, Power Grid Corporation of India, ONGC, Berger Paints India और Nestle India के नाम शामिल हैं।
10 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Max Financial Services, Abbott India, Apollo Tyres, Havells India और Coromandel International के नाम शामिल हैं।
27 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें GNFC, City Union Bank, Titan Company, Atul और Bajaj Finserv के नाम शामिल हैं।
85 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Polycab India, Tech Mahindra, Coforge, Reliance Industries और Persistent Systems के नाम शामिल हैं।
आज आने वाले नतीजे
आज 10 जनवरी के Atharv Enterprises, Excel Realty N Infra, Gala Global Products, GI Engineering Solutions, Marsons, Quest Capital Markets और Visagar Financial Services दिसंबर तिमाही के नतीजे आएंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।