Stocks in the news: खबरों वाले शेयर, आज इनमें देखने को मिल सकती है जोरदार हलचल

दिसंबर तिमाही में TCS के कंसोलीडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधाप पर 19.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और ये 58229 करोड़ रुपये रही है। कॉन्स्टेंट करेंसी टर्म में देखें तो दिसंबर तिमाही कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 13.5 फीसदी की बढ़त हुई है

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 6:34 AM
Story continues below Advertisement
टाटा मोटर्स ने बताया है कि दिसंबर में Jaguar Land Rover की होल सेल में सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़त हुई है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बल्क डील्स

    बिलकेयर (Bilcare):दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने खुले बाजार के लेन-देन के माध्यम से कंपनी में 1.35 लाख इक्विटी शेयर या 0.50 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी 41.78 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेची है।

    नतीजों के चलते इन शेयरों में दिखेगा एक्शन


    आज Atharv Enterprises, Excel Realty N Infra, Gala Global Products, GI Engineering Solutions, Marsons, Quest Capital Markets और Visagar Financial Services के दिसंबर तिमाही के नतीजे आएंगे जिन पर बाजार की नजरें रहेंगी।

    खबरों वाले शेयर

    TCS

    TCS: दिसंबर तिमाही में TCS के कंसोलीडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधाप पर 19.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और ये 58229 करोड़ रुपये रही है। कॉन्स्टेंट करेंसी टर्म में देखें तो दिसंबर तिमाही कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 13.5 फीसदी की बढ़त हुई है। वहीं, कंपनी की ऑपरेटिंग मार्जिन 0.5 फीसदी घटकर 24.5 फीसदी पर आ गई है। नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 10846 करोड़ रुपये रही है। दिसंबर तिमाही में कंपनी की ऑर्डर बुक 7.8 बिलियन डॉलर की रही है। वहीं, इस अवधि में और एलटीएम एट्रिशन रेट 21.3 फीसदी रही है। कंपनी ने 67 रुपये के विशेष लाभांश सहित 75 रुपये प्रति शेयर के कुल लाभांश की घोषणा की है। इसकी रिकॉर्ड तिथि 17 जनवरी, 2023 है। इस लाभांश का भुगतान 3 फरवरी, 2023 तक किया जाएगा।

    Lupin

    ल्यूपिन (Lupin): स्पेनिश स्वास्थ्य मंत्रालय ने गैर-डिस्ट्रोफिक मायोटोनिक (एनडीएम) विकारों वाले वयस्कों में मायोटोनिया के उपचार के लिए ल्यूपिन के NaMuscla (मैक्सिलेटिन) के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इस दवा के स्पेन में Lupin के पार्टनर Exeltis द्वारा बेचा जाएगा।

    Sona BLW Precision Forgings

    सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स (Sona BLW Precision Forgings): कंपनी सर्बियन कंपनी नोवेलिक डी ओ ओ बेओग्राद - ज़्वेजदारा (NOVELIC d.o.o. Beograd – Zvezdara) में 54 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इसके लिए कंपनी ने नोवेलिक के शेयरधारकों के साथ एक करार किया है।

    IRB Infrastructure Developers

    IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स (IRB Infrastructure Developers): IRB इंफ्रा और इसकी निजी InvIT शाखा ने दिसंबर 2022 में अपने तहत आने वाले सभी परियोजनाओं के टोल संग्रह में 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। दिसंबर 2022 में टोल संग्रह दिसंबर 2021 के 294 करोड़ रुपये के मुकाबले 388 करोड़ रुपये पर रहा है। तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी का टोल संग्रह नवंबर 2022 के 366 करोड़ रुपये से 6 फीसदी की बढ़त दर्ज करते हुए दिसंबर 2022 में 388 करोड़ रुपये पर रहा है।

    Tata Motors

    टाटा मोटर्स (Tata Motors): टाटा मोटर्स ने बताया है कि दिसंबर में Jaguar Land Rover की होल सेल में सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़त हुई है। जबकि तिमाही आधार पर इसकी बिक्री में 5.7 फीसदी की बढ़त हुई है। दिसंबर में कंपनी ने Jaguar Land Rover की 79,591 यूनिट बेची है। इसी तरह इस अवधि में Jaguar Land Rover की रिटेल बिक्री में सलाना आधार पर 5.9 फीसदी की बढ़त हुई है। लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 3.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। JLR की ऑर्डर बुक 2.15 लाख यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर रही है।

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    Star Health and Allied Insurance

    स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस (Star Health and Allied Insurance): कंपनी ने FY23 के नौ महीनों की अवधि में ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम में 13 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। ये 7774 करोड़ रुपये से बढ़कर 8752 करोड़ रुपये पर आ गई है। इसी तरह रिटेल हेल्थ प्रीमियम सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 8045.5 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं, ग्रुप हेल्थ प्रीमियम सालाना आधार पर 38 फीसदी घटकर 572 करोड़ रुपये रहा है। जबकि पर्सनल एक्सीडेंट प्रीमियम सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 133.5 करोड़ रुपये हो गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।