Global market: ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, एशिया में बढ़त,SGX NIFTY फ्लैट

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 16 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.84 फीसदी बढ़त के साथ 26192.44 के आसपास दिख रहा है। जबकि स्ट्रेट टाइम्स में 0.22 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 7:18 AM
चीन में मांग बढ़ने की उम्मीद से क्रूड में तेजी आई है। कच्चे तेल का भाव 81 डॉलर तक पहुंच गया है

आज ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। लेकिन SGX NIFTY फ्लैट दिख रहा है। उधर US FUTURES पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। DOW कल गिरकर बंद हुआ था। फेड अधिकारियों ने ब्याज दरों के 5 फीसदी के ऊपर निकलने की आशंका जताई है।

डाओ जोन्स और S&P 500 इंडेक्स कल लाल निशान में बंद हुए

कल के कारोबार में शुरुआती तेजी के बाद अमेरिका बाजारों ने अपनी बढ़त गंवा दी। डाओ जोन्स और S&P 500 इंडेक्स कल लाल निशान में बंद हुए थे। हालांकि नैस्डैक 66 अंक चढ़कर बंद हुआ था। टेस्ला का शेयर 6 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ था। 2 फेड अधिकारियों के बयान के बाद कल अमेरिकी बाजारों पर दबाव दिखा था। फेड अधिकारियों ने दरें बढ़कर 5 फीसदी से ज्यादा होने के संकेत दिए हैं। फेड बैंक ऑफ सैन फ्रांसिस्को के प्रेसिडेंट मैरी डेली ने कहा है कि Q2 में दरें 5 फीसदी के भी पार जा सकती हैं। वहीं, अटलांटा फेड के अधिकारी राफेल बैस्टिक ने भी कहा है कि Q2 तक दरें 5 फीसदी के पार हो सकती हैं। इस बीच चीन में मांग बढ़ने की उम्मीद से क्रूड में तेजी आई है। कच्चे तेल का भाव 81 डॉलर तक पहुंच गया है।


Stocks in the news: खबरों वाले शेयर, आज इनमें देखने को मिल सकती है जोरदार हलचल

एशियाई बाजार मिलेजुले

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 16 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.84 फीसदी बढ़त के साथ 26192.44 के आसपास दिख रहा है। जबकि स्ट्रेट टाइम्स में 0.22 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 14759.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.08 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 21370.42 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.42 फीसदी की मजबूती दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 3176.08 के स्तर पर दिख रहा है।

 

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।