FD Rates: देश के पब्लिक सेक्टर बैंक बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने FD की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक ने 2 करोड रुपये से कम की एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक 444 दिनों की FD पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। BOI 444 दिनों की FD पर आम लोगों को 7.05 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक इसी एफडी पर सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 2 से 5 साल की एफडी पर 7.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
