Bank of India ने शुरू की 500 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम, 10 लाख लगाने पर कितनी होगी कमाई, जानिए पूरा कैलकुलेशन

Bank of India की इस स्कीम का नाम बीओआई अक्षय फिक्स्ड डिपॉजिट है। यह स्कीम सीमित समय के लिए है। 3 लाख करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर इस स्कीम का फायदा उठाया जा सकता है। इस स्कीम में सीनियर सिटीजंस को ज्यादा इंटरेस्ट मिलेगा

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 3:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बैंक ऑफ इंडिया सुपर सीनियर सिटीजंस को इस स्कीम में 7.50 फीसदी का इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है।

बैंक ऑफ इंडिया ने 500 दिन की एक स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है। इसका नाम बीओआई अक्षय फिक्स्ड डिपॉजिट है। यह स्कीम सीमित समय के लिए है। 3 लाख करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर इस स्कीम का फायदा उठाया जा सकता है। आइए इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सीनियर सिटीजंस और सुपर सीनियर सिटीजंस को ज्यादा इंटरेस्ट

Bank of India सरकारी बैंक है। सामान्य निवेशकों के लिए बैंक अपनी स्पेशल एफडी स्कीम में 6.85 फीसदी इंटरेस्ट दे रहा है। सीनियर सिटीजंस को बैंक इस स्कीम में 7.35 फीसदी का इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजंस का मतलब 60 साल से लेकर 80 साल से कम उम्र के व्यक्ति से है। सुपर सीनियर सिटीजंस को इस स्कीम में 7.50 फीसदी का इंटरेस्ट रेट मिलेगा। सुपर सीनियर सिटीजंस का मतलब 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों से है।


उम्र 60 साल से कम तो कितना मिलेगा इंटरेस्ट?

इस स्कीम में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमाया जा सकता है। अगर 60 साल से कम उम्र का व्यक्ति BoI Akshay Fixed Deposit स्कीम में निवेश करता है तो उसे सालाना 6.85 फीसदी इंटरेस्ट मिलेगा। अगर वह 10 लाख रुपये इस स्कीम में डिपॉजिट करता है तो उसे 93,836 रुपये का इंटरेस्ट मिलेगा। इसका मतलब है कि 500 दिन बाद उसका पैसा बढ़कर 10,93,836 रुपये हो जाएगा। यह ध्यान में रखना होगा कि इंटरेस्ट इनकम पर टैक्स लगेगा।

उम्र 60 साल या ज्यादा तो कितना मिलेगा इंटरेस्ट?

अगर कोई सीनियर सिटीजन यानी 60 साल से 79 साल का व्यक्ति इस स्कीम में पैसा डिपॉजिट करता है तो उसे सालाना 7.35 फीसदी इंटरेस्ट मिलेगा। वह इस स्कीम में 10 लाख रुपये लगाता है तो उसे 500 दिन बाद 1,00,685 रुपये का इंटरेस्ट मिलेगा। इसका मतलब है कि स्कीम की मैच्योरिटी पर उसका पैसा बढ़कर 11,00,685 रुपये हो जाएगा। इस पर टैक्स लगेगा। एफडी से मिलने वाला इंटरेस्ट टैक्स के दायरे में आता है।

यह भी पढ़ें: HDFC Bank ने ग्राहकों को दिया झटका, MCLR 15 बेसिस पॉइंट तक बढ़ाया, जानिए EMI पर पड़ेगा कितना असर

80 साल या ज्यादा उम्र तो कितना मिलेगा इंटरेस्ट?

अगर कोई सुपर सीनियर सिटीजंस यानी 80 साल और इससे ज्यादा उम्र का व्यक्ति इस स्कीम में डिपॉजिट करता है तो उसे सालाना 7.5 फीसदी इंटरेस्ट मिलेगा। यह इस स्कीम में मिलने वाला सबसे ज्यादा इंटरेस्ट है। इस इंटरेस्ट रेट से 10 लाख रुपये का उसका निवेश 500 दिन में बढ़कर 11,02,740 रुपये हो जाएगा। इसका मतलब है कि उसे अपने पैसे पर 500 दिन में 1,02,740 रुपये की कमाई सिर्फ इंटरेस्ट से होगी। इस पैसे पर टैक्स लगेगा।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।