अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए आज का दिन सही है। आज 21 जून है और देशभर में सभी बैंक सामान्य तौर पर खुले रहेंगे। भारत में बैंकिंग शेड्यूल को लेकर अक्सर लोगों में भ्रम रहता है कि किस दिन बैंक बंद होंगे और किस दिन खुले। इसलिए ये जानना जरूरी है कि भारतीय बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही साप्ताहिक अवकाश होता है। इसके अलावा रविवार को भी सभी बैंक बंद रहते हैं। बाकी दिनों में बैंक सामान्य समय पर काम करते हैं। खास बात ये है कि आज तीसरा शनिवार है, इसलिए बैंक की सभी सेवाएं चालू रहेंगी।
