Get App

Bank Strike: बैंकों में 5 दिन वर्किंग पर आया सरकार का जवाब, कर्मचारियों की हड़ताल से पहले ये जानकारी सामने आई

Bank Strike: सरकार ने बैंक कर्मचारियों से 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल के फैसले को वापस लेने को कहा है। बैंक कर्मचारियों की कई मांगों को लेकर बातचीत चल रही है और ऐसे समय में हड़ताल होने से बैंक ग्राहकों के साथ-साथ कारोबार और सरकारी लेनदेन भी प्रभावित हो सकते हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 22, 2026 पर 10:28 AM
Bank Strike: बैंकों में 5 दिन वर्किंग पर आया सरकार का जवाब, कर्मचारियों की हड़ताल से पहले ये जानकारी सामने आई
Bank Holidays: इसी बीच बैंक कर्मचारी संगठनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है

Bank Strike: केंद्र सरकार ने बैंक कर्मचारियों की 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर अपील जारी की है। वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी संगठनों से हड़ताल का फैसला वापस लेने को कहा है। सरकार ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे हड़ताल पर जाने के फैसले पर दोबारा विचार करें और इसे टालने की कोशिश करें। सरकार ने कहा, बैंक कर्मचारियों की कई मांगों को लेकर बातचीत चल रही है और ऐसे समय में हड़ताल होने से बैंक ग्राहकों के साथ-साथ कारोबार और सरकारी लेनदेन भी प्रभावित हो सकते हैं।

सरकार ने किया पोस्ट

5-Day Banking को लेकर सरकार ने अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि सरकारी बैंकों में हर महीने पहले से ही दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। ऐसे में बाकी शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जिससे ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग सेवाएं मिलती हैं। इसी बीच बैंक कर्मचारी संगठनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। सरकार ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे हड़ताल पर जाने के फैसले पर दोबारा विचार करें और इसे टालने की कोशिश करें, ताकि बैंकिंग सेवाएं प्रभावित न हों।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें