Good Friday 2023 Bank Holiday: आज से अगले 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें क्या आपका शहर लिस्ट में है शामिल

Good Friday 2023 bank holiday: पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक गुड फ्राइडे पर आज बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक छुट्टी के कैलेंडर के अनुसार आज 7 अप्रैल को इन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि इन शहरों में बैंक सोमवार 10 अप्रैल को खुलेंगे क्योंकि गुड फ्राइडे के बाद महीने का दूसरा शनिवार और रविवार है

अपडेटेड Apr 07, 2023 पर 12:03 AM
Good Friday 2023 bank holiday: कल पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक गुड फ्राईडे के कारण बंद रहने वाले हैं।

Good Friday 2023 bank holiday: आज पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक गुड फ्राइडे के कारण बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक छुट्टी के कैलेंडर के अनुसार आज 7 अप्रैल को Good Friday की वजह से देश के इन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक अब सीधे 3 दिन बंद रहने वाले हैं। सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक 7 अप्रैल, शुक्रवार को गुड फ्राइडे और शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण बंद रहने वाले हैं। 8 अप्रैल महीने का दूसरा शनिवार है और दूसरे शनिवार के दिन बैंक बंद रहते हैं।

7 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक – ये है पूरी लिस्ट

कल 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण आइजोल, बेलापुर बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश), हैदराबाद तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम आदि में बंद रहेंगे।

7 अप्रैल 2023 राज्य और शहर
गुड फ्राईडे आइजोल, बेलापुर बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश), हैदराबाद तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम


इन शहरों में सीधे सोमवार को खुलेंगे बैंक

यहां ध्यान देने वाली बात है कि इन शहरों में बैंक सोमवार 10 अप्रैल को खुलेंगे क्योंकि गुड फ्राइडे के बाद महीने का दूसरा शनिवार और रविवार है। इन दोनों ही दिन बैंक बंद रहते हैं।

Multibagger Stock: 181 रुपये के शेयर ने बना दिया करोड़पति, इतनी मजबूत है यह कंपनी, अब भी तेजी का रुझान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।