Multibagger Stock: 181 रुपये के शेयर ने बना दिया करोड़पति, इतनी मजबूत है यह कंपनी, अब भी तेजी का रुझान

Multibagger Stock: आमतौर पर माना जाता है कि पेनी स्टॉक्स में मल्टीबैगर बनने की संभावना अधिक होती है और अगर कम पैसों के निवेश पर करोड़पति बनना है तो पेनी स्टॉक में निवेश करना चाहिए। हालांकि यह पूरी तरह सच नहीं है। 181 रुपये के एक स्टॉक ने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में करोड़पति बना दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक मौजूदा लेवल पर निवेश कर शानदार कमाई कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 06, 2023 पर 11:25 PM
Nestle के शेयर 6 दिसंबर 1996 को 181.25 रुपये के भाव में मिल रहे थे। अब यह 10788 फीसदी ऊपर 19716.85 रुपये पर है यानी कि निवेशकों के एक लाख रुपये नेस्ले में 27 साल में 109 गुना बढ़कर 1.09 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: आमतौर पर माना जाता है कि पेनी स्टॉक्स में मल्टीबैगर बनने की संभावना अधिक होती है और अगर कम पैसों के निवेश पर करोड़पति बनना है तो पेनी स्टॉक में निवेश करना चाहिए। हालांकि यह पूरी तरह सच नहीं है। एक स्टॉक नेस्ले (Nestle) का है जिसमें 181 रुपये के भाव पर निवेश ने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में करोड़पति बना दिया है। इस साल की बात करें तो यह एक फीसदी से कम चढ़ा है और आज भी यह 82 रुपये से अधिक गिरा है। हालांकि ब्रोकरेज के मुताबिक मौजूदा लेवल पर निवेश कर शानदार कमाई कर सकते हैं। आज यह 0.42 फीसदी यानी 82.75 रुपये की गिरावट के साथ बीएसई पर 19716.85 रुपये के भाव (Nestle Share Price) पर बंद हुआ है। BSE Sensex आज 143.66 अंक यानी 0.24% के उछाल के साथ 59,832.97 पर बंद हुआ है।

    Vedanta का चिप प्लांट बनाने का अटका प्रोजेक्ट, इन दो वजहों से नहीं बन पा रही बात

    कैसे Nestle का 100 रुपये से महंगा शेयर बना मल्टीबैगर


    नेस्ले के शेयर 6 दिसंबर 1996 को 181.25 रुपये के भाव में मिल रहे थे। अब यह 10788 फीसदी ऊपर 19716.85 रुपये पर है यानी कि निवेशकों के एक लाख रुपये नेस्ले में 27 साल में 109 गुना बढ़कर 1.09 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई। कम टाइम फ्रेम की बात करें तो पिछले साल 19 मई 2022 को यह 16 हजार रुपये के भाव में मिल रहा था जो एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद शेयरों की खरीदारी बढ़ी और पांच महीने में ही यह 31 फीसदी चढ़कर 21053 रुपये पर पहुंच गया जो इसका रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस हाई लेवल से यह 6 फीसदी से अधिक फिसल चुका है।

    छंटनी के बीच Amazon ने एंप्लॉयीज को दिया एक और झटका, इनाम के तौर पर अब मिलेंगे कम शेयर, समझें क्या है पूरा मामला

    अब एक्सपर्ट क्यों लगा रहे पर दांव

    Nestle बूस्ट, किटकैट, मैगी, मंच और नेस्कैफे जैसे दिग्गज ब्रांड नाम के तहत अपने प्रोड्क्टस की बिक्री करती है। इसके लिए पिछला साल बहुत शानदार रहा। वॉल्यूम और प्राइसिंग के दम पर 2022 में इसका घरेलू रेवेन्यू 14.8 फीसदी की दर से बढ़ा जो दस साल में सबसे अधिक रहा। घरेलू ब्रोकरेज फर्म बीओबी कैपिटल मार्केट्स के मुताबिक इसकी वॉल्यूम ग्रोथ के जरिए मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना कारगर दिख रही है। ब्रोकरेज के मुताबिक वॉल्यूम यानी बिक्री बढ़ाने, गांवों और छोटे शहरों में दबदबा बढ़ाने, प्रोडक्ट इनोवेशन और प्रीमियमाइजेशन के चलते इसका कारोबार तेजी से बढ़ेगा। इन वजहों से ब्रोकरेज ने 22860 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है।

    किराए पर लेने की बजाय अब Yulu से खरीद भी सकेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैट्री के लिए भी कंपनी का है बड़ा प्लान

    वहीं KRChoksey ने 21805 रुपये के टारगेट पर नेस्ले को अकम्यूलेट की रेटिंग दी है। यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली ने इस साल 2023 को मोटे अनाजों का वर्ष घोषित किया है और इस फील्ड में नेस्ले पहले से ही है। इसके अलावा नेस्ले ने पहली बार डायरेक्ट टू कंज्यूमर प्लेटफॉर्म शुरू किया है जिससे भारत में बने इसके प्रोडक्ट्स सीधे ग्राहकों को ऑफर होंगे। अभी यह सर्विस सिर्फ दिल्ली एनसीआर में उपलब्ध है लेकिन इसे देश के बाकी हिस्सों में भी बढ़ाया जाएगा। ब्रोकरेज के मुताबिक ये सब नेस्ले के कारोबार को मजबूत करेंगे।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।