Salary Hike Bank Employees: बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। नए साल में बैंक कर्मचारियों के वेतन में जल्द बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 7 दिसंबर को जारी एक बयान के अनुसार इंडियन बैंक एसोसिएशन संघ (IBA) और अन्य बैंक यूनियन की सैलरी रिवीजन पर आम सहमति बन गई है। फाइनेंशियल ईयर 2021-22 से शुरू होने वाले 5 सालों को लिए सैलरी में 17 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी पर आम सहमति बन गई है। सैलरी में यह बढ़ोतरी 1 नवंबर 2022 से लागू होगी। हालांकि, यूनियनों ने मांग की है कि सैलरी एग्रीमेंट पर साइन करने से पहले सभी शनिवारों को बैंकों के लिए पब्लिक हॉलिडे घोषित किया जाए।
